नो पार्किंग में खड़ी थी अतिरिक्त आयुक्त की गाड़ी, एक ट्वीट से कटा चालान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने अपने ही विभाग के अतिरिक्त आयुक्त अनिल कुमार के सरकारी वाहन का चालान काटा है। उनपर 235 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया क्योंकि उन्होंने शहर में गलत स्थान पर अपनी गाड़ी खड़ी की थी। यह घटना 15 नवंबर की है। जब शहर के एक पत्रकार अभिनय देशपांडे ने उनकी गाड़ी को नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ा देखकर उसकी तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस को भी टैग किया।
देशपांड ने लिखा, 'क्या आप इस नो पार्किंग वाले वाहन के खिलाफ ई-चालान जारी करेंगे? स्थान- महाकाली ट्रैफिक पुलिस स्टेशन, समय- 15 नवंबर 2018 के 3 बजे।' उनके इस ट्वीट पर जवाब देते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि कानून के सामने सभी समान हैं। उन्होंने चालान का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया। जिसमें गाड़ी नंबर TS 09 PA 3330 पर अर्थदंड लगाया गया था।
यह वाहन किसी और का नहीं बल्कि तेलंगाना महानिदेशक के कार्यालय में पंजीकृत था। जिसका इस्तेमाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपने सरकारी कामकाज के लिए करते हैं। पुलिस आयुक्त महाकाली ट्रैफिक पुलिस में इंस्पेक्शन के लिए पहुंचे थे। जहां बहुत से लोगों ने ट्रैफिक पुलिस के इस कदम की सराहना की है। वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या अधिकारी ने चालान की रकम देने के लिए अपनी जेब से जुर्माना दिया या फिर शासकीय कोष का इस्तेमाल किया।
इस मामले पर पुलिस आयुक्त ने कहा, 'यह मेरे ध्यान में नहीं था कि मेरे ड्राइवर ने गाड़ी को नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ा कर दिया है। इसपर मेरी नजर एक शख्स की ट्वीट की गई तस्वीर के बाद गई। जिसमें मेरी गाड़ी नो पार्किग जोन में खड़ी थी। मैंने अपने अधिकारियों को सूचित किया और उनसे अपनी गाड़ी का चालान करने के लिए कहा। मैंने चालान के 235 रुपये दे दिए हैं।'
It wasn't in my notice that my driver had parked my vehicle in no parking zone. It came to my notice after a person tweeted a picture of my vehicle parked in no parking zone.I informed my officials to challan my vehicle&paid a challan of Rs.235:A Kumar,Addl Comm,Traffic,Hyderabad pic.twitter.com/NF9KApa8P4
— ANI (@ANI) November 17, 2018