फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   adani row himanta biswa sarma to rahul gandhi where concealed proceeds crime Bofors National Herald Scams

Adani Row: असम सीएम सरमा का राहुल गांधी पर पलटवार, पूछा- बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों की कमाई कहां छिपाई?

Sat, 08 Apr 2023 05:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 08 Apr 2023 05:16 PM IST
सार

राहुल गांधी ने गौतम अदाणी, गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण कुमार रेड्डी, हिमंत बिस्व सरमा और अनिल एंटनी पर निशाना साधते हुए अपने ट्वीट में लिखा, "सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं।

विज्ञापन
adani row himanta biswa sarma to rahul gandhi where concealed proceeds crime Bofors National Herald Scams
राहुल गांधी, हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अदाणी मामले को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया है। सरमा ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह हमारी शालीलना थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों से अपराध की कमाई कहां छिपाई है। खैर, हम अदालत में मिलेंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, राहुल गांधी ने आज एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी समेत छह नेताओं पर निशाना साधा था। उन्होंने गौतम अदाणी, गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण कुमार रेड्डी, हिमंत बिस्व सरमा और अनिल एंटनी पर निशाना साधते हुए अपने ट्वीट में लिखा, "सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं। सवाल वही है- अदाणी की कंपनियों में बीस हजार करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं?" कांग्रेस नेता अदाणी समूह को लेकर हिंडनबर्ग रिपोर्ट सामने आने के बाद से लगातार हमलावर हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कपिल सिब्बल का PM मोदी पर निशाना: बोले- अमीर और अमीर होता जा रहा, गरीब ज्यादा गरीब हो रहा, ये भी कहा

विज्ञापन
विज्ञापन

14 अप्रैल को मनाया जाएगा बिहू उत्सव, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद
असम में 14 अप्रैल को बिहू उत्सव मनाया जाएगा जिसमें 14,000 से अधिक लड़के और लड़कियां भाग लेंगे। इस मौके पर पीएम नरेंद्र नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। मैं असम आने और कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। 
 

क्या है हिंडनबर्ग - अदाणी मामला?
दरअसल जनवरी में अमेरिकी निवेशक हिंडनबर्ग रिसर्च ने दावा किया है कि अदाणी समूह दशकों से शेयरों के हेरफेर और अकाउंट की धोखाधड़ी में शामिल है। रिपोर्ट अदाणी एंटरप्राइजेज के 20,000 करोड़ रुपये के फॉलोऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) से पहले आई थी। एफपीओ 27 जनवरी को खुलना था। लेकिन समूह ने इसे वापस ले लिया था।  रिपोर्ट में कहा गया था कि तीन साल में शेयरों की कीमतें बढ़ने से अदाणी समूह के मालिक गौतम अदाणी की संपत्ति 100 अरब डॉलर बढ़कर 120 अरब डॉलर हो गई। इस दौरान समूह की 7 कंपनियों के शेयर औसत 819 फीसदी बढ़े। 

रिपोर्ट में मॉरीशस से लेकर संयुक्त अरब अमीरात तक फैले टैक्स चोरी वाले देशों में अदाणी परिवार की कई मुखौटा कंपनियों के एक नेटवर्क का विवरण था। इसका उपयोग भ्रष्टाचार, मनी लांड्रिंग के लिए किया गया था। फंड की हेराफेरी भी की गई थी। रिसर्च रिपोर्ट में अदाणी समूह के पूर्व अधिकारियों सहित दर्जनों लोगों से बात करना, हजारों दस्तावेजों की समीक्षा करना और आधा दर्जन देशों में दौरा शामिल था। रिपोर्ट में कहा गया था कि समूह की सात प्रमुख कंपनियों के मूल्य को देखें तो यह फंडामेंटल आधार पर मूल्यांकन से 85 फीसदी नीचे हैं। इन कंपनियों ने बड़े पैमाने पर शेयर गिरवी रखकर कर्ज लिए हैं।

अदाणी समूह ने रिपोर्ट बताया निराधार
वहीं, अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को निराधार और बदनाम करने वाला बताया था।  समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) जुगेशिंदर सिंह ने कहा था, रिपोर्ट में इस्तेमाल तथ्यात्मक आंकड़े प्राप्त करने के लिए समूह से कोई संपर्क नहीं किया गया। यह रिपोर्ट चुनिंदा गलत व बासी सूचनाओं, निराधार और बदनाम आरोपों का एक दुर्भावनापूर्ण संयोजन है। इसे भारत की सर्वोच्च अदालतों ने खारिज कर दिया है।
 

मानहानि मामले में राहुल गांधी दोषी करार
तबसे विपक्षी कांग्रेस और अन्य दल अदाणी समूह के खिलाफ हमलावर हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद में भी इस मुद्दे को कई बार उठा चुके हैं। हालांकि, मानहानि मामले में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने दोषी ठहरा दिया और उन्हें दो साल के कारावास की सजा सुनाई। इसके बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म कर दी गई। सांसद के रूप में अयोग्य करार दिए जाने के बाद से राहुल गांधी ने अदाणी समूह के खिलाफ हमले तेज किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed