{"_id":"6405481be34582e29e0cd6e5","slug":"adani-group-companies-have-to-repay-foreign-currency-bonds-worth-about-2-billion-dollars-in-2024-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adani: अदाणी समूह को करना है दो अरब डॉलर के बॉन्ड का भुगतान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Adani: अदाणी समूह को करना है दो अरब डॉलर के बॉन्ड का भुगतान
Mon, 06 Mar 2023 07:25 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 06 Mar 2023 07:25 AM IST
सार
समूह ने निवेशकों को बताया, जुलाई, 2015 से लेकर 2022 तक 10 अरब डॉलर से भी अधिक मूल्य के विदेशी मुद्रा बॉन्ड कर्ज लिए गए थे। इनमें से 1.15 अरब डॉलर के बॉन्ड 2020 और 2022 में परिपक्व हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद बाजार पूंजीकरण में उतार-चढ़ाव से जुझ रहे अदाणी समूह की कंपनियों को 2024 में करीब दो अरब डॉलर मूल्य के विदेशी मुद्रा बॉन्ड का पुनर्भुगतान करना है। समूह ने निवेशकों को बताया, जुलाई, 2015 से लेकर 2022 तक 10 अरब डॉलर से भी अधिक मूल्य के विदेशी मुद्रा बॉन्ड कर्ज लिए गए थे। इनमें से 1.15 अरब डॉलर के बॉन्ड 2020 और 2022 में परिपक्व हो गए। हालांकि, 2023 में समूह का कोई भी विदेशी मुद्रा बॉन्ड परिपक्व नहीं हो रहा है। लेकिन, अगले साल उसके तीन बॉन्ड परिपक्व हो जाएंगे। इनमें 65 करोड़ डॉलर के बॉन्ड अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड ने जारी किए हैं। अदाणी ग्रीन एनर्जी ने 75 करोड़ डॉलर और 50 करोड़ डॉलर के दो बॉन्ड जारी किए हैं।
इस जानकारी के जरिये समूह ने निवेशकों को यह आश्वासन देने की कोशिश की है कि बॉन्ड परिपक्वता देनदारियों को पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए निजी आवंटन नोट्स की पेशकश करने के अलावा कंपनियों के परिचालन से प्राप्त नकदी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस जानकारी के जरिये समूह ने निवेशकों को यह आश्वासन देने की कोशिश की है कि बॉन्ड परिपक्वता देनदारियों को पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए निजी आवंटन नोट्स की पेशकश करने के अलावा कंपनियों के परिचालन से प्राप्त नकदी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन