{"_id":"5fc48dd746ed287cb005f994","slug":"actress-urmila-mantodkar-may-join-shiv-sena-on-tuesday-sanjay-raut-informed","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्मिला मातोंडकर शिवसेना में होंगी शामिल, संजय राउत ने कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उर्मिला मातोंडकर शिवसेना में होंगी शामिल, संजय राउत ने कही ये बात
Mon, 30 Nov 2020 11:44 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
उर्मिला मातोंडकर (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मांतोंडकर मंगलवार को शिवसेना में शामिल होंगी। उन्होंने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था और बाद में पार्टी छोड़ दी थी। शिवसेना सांसद संजय राउत ने इस बात की जानकारी दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी हर्षल प्रधान ने रविवार को कहा कि मांतोंडकर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल होंगी।
विज्ञापन
Maharashtra: She (actor Urmila Matondkar) may join Shiv Sena tomorrow, says party MP Sanjay Raut pic.twitter.com/1DIIb3NmER
— ANI (@ANI) November 30, 2020विज्ञापन
शिवसेना ने राज्यपाल बी एस कोश्यारी के पास मांतोंडकर का नाम विधान परिषद में राज्यपाल कोटा से नामित करने के लिए भेजा है। इसके अलावा इस कोटे के लिए महा विकास अघाडी ने 11 और नाम भेजे हैं। हालांकि राज्यपाल ने अभी इन 12 नामों को मंजूरी नहीं दी है।
विज्ञापन
मांतोंडकर 2019 के लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तरी सीट से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। हालांकि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। बाद में उन्होंने कांग्रेस की मुंबई इकाई के कामकाज के तरीकों को लेकर पार्टी छोड़ दी। हाल ही में उर्मिला मांतोडकर ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने के लिए कंगना रनौत की आलोचना की थी।