फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   actress urmila mantodkar may join Shiv sena on tuesday sanjay raut informed

उर्मिला मातोंडकर शिवसेना में होंगी शामिल, संजय राउत ने कही ये बात

Mon, 30 Nov 2020 11:44 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 30 Nov 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
actress urmila mantodkar may join Shiv sena on tuesday sanjay raut informed
उर्मिला मातोंडकर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मांतोंडकर मंगलवार को शिवसेना में शामिल होंगी। उन्होंने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था और बाद में पार्टी छोड़ दी थी। शिवसेना सांसद संजय राउत ने इस बात की जानकारी दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी हर्षल प्रधान ने रविवार को कहा कि मांतोंडकर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल होंगी।

विज्ञापन


 


शिवसेना ने राज्यपाल बी एस कोश्यारी के पास मांतोंडकर का नाम विधान परिषद में राज्यपाल कोटा से नामित करने के लिए भेजा है। इसके अलावा इस कोटे के लिए महा विकास अघाडी ने 11 और नाम भेजे हैं। हालांकि राज्यपाल ने अभी इन 12 नामों को मंजूरी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांतोंडकर 2019 के लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तरी सीट से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। हालांकि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। बाद में उन्होंने कांग्रेस की मुंबई इकाई के कामकाज के तरीकों को लेकर पार्टी छोड़ दी। हाल ही में उर्मिला मांतोडकर ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने के लिए कंगना रनौत की आलोचना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed