फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actress Rituparna Sengupta questioned by Enforcement Directorate in West Bengal ration scam case

WB: राशन घोटाला मामले में ED की रितुपर्णा सेनगुप्ता से पूछताछ, अभिनेत्री का दावा- घोटाले से मेरा वास्ता नहीं

Wed, 19 Jun 2024 08:39 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 19 Jun 2024 08:39 PM IST
सार

WB: अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता बुधवार को पश्चिम बंगाल में राशन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचीं। ईडी ने उनसे करीब पांच घंटे पूछताछ की। अभिनेत्री ने दावा किया कि उनका इस भ्रष्टाचार से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
Actress Rituparna Sengupta questioned by Enforcement Directorate in West Bengal ration scam case
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में राशन घोटाला मामले में प्रसिद्ध अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचीं। ईडी ने उनसे करीब पांच घंटे पूछताछ की। वे दोपहर करीब 1 बजे ईडी कार्यालय में दाखिल हुईं। करीब पांच घंटे बाद बाहर निकल कर अभिनेत्री ने दावा किया कि उनका 'राशन भ्रष्टाचार' से कोई लेना-देना नहीं है। रितुपर्ण सेनगुप्ता से जो दस्तावेज मांगे गए थे, उन्होंने जांचकर्ताओं को सौंप दिए हैं। 

विज्ञापन


‘मेरा इस भ्रष्टाचार से कोई लेना-देना नहीं’
उल्लेखनीय है कि राशन भ्रष्टाचार मामले की जांच के लिए ईडी ने अभिनेत्री को तलब किया था। हालांकि अभिनेत्री पहले बुलावे पर नहीं आई थीं, लेकिन वह बुधवार को ईडी के कार्यालय में उपस्थित हुईं। वे दोपहर करीब एक बजे अपने वकील के साथ सीजीओ कॉम्प्लेक्स में दाखिल हुईं। राशन भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने रितुपर्णा को समन भेजा था। समन के अनुसार वे बुधवार दोपहर 12:55 बजे जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंचीं।करीब पांच घंटे बाद शाम 5:49 बजे वह सीजीओ कॉम्प्लेक्स से बाहर आईं। कार में बैठने से पहले रितुपर्णा ने कहा 'जांचकर्ता मेरे सहयोग से खुश हैं। मेरा इस भ्रष्टाचार से कोई लेना-देना नहीं है। जांचकर्ताओं ने भी सहयोग किया, मैंने भी सहयोग किया।’
विज्ञापन


ईडी के हाथ लगी थीं ये जानकारियां 
ईडी सूत्रों के अनुसार जांचकर्ताओं ने राशन भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार एक आरोपी के साथ रितुपर्णा के वित्तीय लेनदेन के बारे में जानकारी मिली है। हालांकि ईडी ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा है। सूत्र के माध्यम से यह भी पता चला है कि आरोपी के साथ एक कंपनी का करोड़ों रुपये का वित्तीय लेनदेन हुआ है। कंपनी की मालकिन के रूप में अभिनेत्री रितुपर्णा का नाम है। लेन-देन के बारे में जानने के लिए ईडी ने रितुपर्णा को तलब किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार ईडी के सामने पेश नहीं हुईं थीं रितुपर्णा
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पांच जून को राशन भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ के लिए अभिनेत्री को ईडी के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में बुलाया गया था। हालांकि रितुपर्णा उस दिन जांच के लिए शामिल नहीं हुई थीं। सूत्रों के मुताबिक, विदेश में होने के कारण वे नहीं आ पाईं थीं। उन्होंने ईडी अधिकारियों को ईमेल से इसकी जानकारी दे दी थी। इसके बाद उन्हें फिर से ईडी ने तलब किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed