फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actor Varsha Priyadarshini among nine BJD nominees for Odisha assembly polls

Odisha Assembly Polls: BJD ने उम्मीदवारों की छठी सूची की जारी, प्रियदर्शिनी समेत इन 9 लोगों को मैदान में उतारा

Sat, 20 Apr 2024 03:16 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 20 Apr 2024 03:16 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी सूची का एलान करते हुए राज्य में सत्तारूढ़ दल ने सात मौजूदा विधायकों को नामांकन देने से इनकार कर दिया। गुरुवार को बीजद में शामिल होने वाली प्रियदर्शिनी को बरछना विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिला है।

विज्ञापन
Actor Varsha Priyadarshini among nine BJD nominees for Odisha assembly polls
Varsha Priyadarshini - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश में लोकसभा चुनाव के साथ- साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। आगामी ओडिशा विधानसभा चुनाव  को लेकर बीजद ने शनिवार को उड़िया फिल्म अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी समेत नौ और उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी सूची का एलान करते हुए राज्य में सत्तारूढ़ दल ने सात मौजूदा विधायकों को नामांकन देने से इनकार कर दिया। गुरुवार को बीजद में शामिल होने वाली प्रियदर्शिनी को बरछना विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिला है। उड़िया फिल्म स्टार ने मौजूदा विधायक अमरप्रसाद सत्पथी की जगह ली है। वहीं, कांग्रेस से बीजद में आए गणेश्वर बेहरा केंद्रपाड़ा से सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन


चंपुआ से महाकुड़ और चिल्का से रघुनाथ साहू उतरेंगे मैदान में
सनातन महाकुड़ को चंपुआ विधानसभा सीट के लिए बीजद उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था क्योंकि निवर्तमान विधायक मीनाखी महंत को इस बार टिकट नहीं दिया गया। पूर्व विधायक रघुनाथ साहू बीजद उम्मीदवार के रूप में चिल्का विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि अभिमन्यु सेठी आनंदपुर से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने इससे पहले चिल्का के विधायक प्रशांत जगदेव को निष्कासित कर दिया था। बीजद ने सिमुलिया से मौजूदा विधायक ज्योति रंजन पाणिग्रही की जगह सुभाषिनी साहू को मैदान में उतारा है।

करंजिया सीट पर मंत्री बसंती हेम्ब्रम पर दांव
बिद्यास्मिता महालिक बीजद के टिकट पर रेमुना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी क्योंकि पार्टी ने पहले मौजूदा विधायक सुधासु शेखर परीदा को निष्कासित कर दिया था। वहीं, डॉ. देबाशीष मरांडी को सरसकाना विधानसभा सीट से बीजद का टिकट मिला है, जबकि पार्टी ने करंजिया सीट से मंत्री बसंती हेम्ब्रम को फिर से उम्मीदवार बनाया है। 


बीजद ने ओडिशा की 147 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए अब तक 135 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी पहले ही सभी 21 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवार उतार चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed