फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actor Sidhique questioned by Special Investigation Team over assault allegations news in hindi

Kerala: अभिनेता सिद्दीकी SIT के सामने पेश, फिल्म में रोल दिलाने का वादा कर होटल में महिला से दुष्कर्म का आरोप

Mon, 07 Oct 2024 12:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 07 Oct 2024 12:38 PM IST
सार

हाई कोर्ट ने याचिका खारिज करने के से पहले आरोपों की गंभीरता और हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता का हवाला दिया था। सिद्दीकी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Actor Sidhique questioned by Special Investigation Team over assault allegations news in hindi
मलयालम फिल्म अभिनेता सिद्दीकी - फोटो : ANI

विस्तार

मलयालम फिल्म अभिनेता सिद्दीकी अपने खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश हुए। आईपीएस अधिकारी की अध्यक्षता में जांच दल यहां एक पुलिस छावनी में पूछताछ कर रही है। एक महिला युवा अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में बताया कि एक फिल्म में रोल दिलाने के लालच में सिद्दीकी ने तिरुवनंतपुरम के एक होटल में उसका यौन उत्पीड़न किया। केरल हाई कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते सिद्दीकी गिरफ्तारी से अंतरीम राहत दी थी। 
विज्ञापन


हाई कोर्ट ने याचिका खारिज करने के से पहले आरोपों की गंभीरता और हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता का हवाला दिया था। सिद्दीकी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभिनेता ने बताया कि शिकायतकर्ता 2019 से ही झूठे आरोप लगाकर उन्हें परेशान कर रही है। यह मामला महिला अभिनेता के खिलाफ हेमा समिति की रिपोर्ट के बाद प्रमुख मलयालम फिल्म हस्तियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की व्यापक जांच का हिस्सा है। इस तरह के आरोपों में कई मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed