फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actor Isha Koppikar joins bjp in presence of Union Transport Minister Nitin Gadkari

अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने की राजनीति में नई पारी की शुरूआत, भाजपा में हुईं शामिल

Sun, 27 Jan 2019 07:38 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: यशवीर सिंह Updated Sun, 27 Jan 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
Actor Isha Koppikar joins bjp in presence of Union Transport Minister Nitin Gadkari

फिल्मों में काफी लंबे समय तक अभिनय करने के बाद बॉलीवुड अदाकारा ईशा कोप्पिकर ने राजनीति में अपने करियर की शुरूआत की है। ईशा कोप्पिकर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल हो गई हैं। मुंबई में नितिन गडकरी की उपस्थिति में ईशा भाजपा में शामिल हुईं। 

विज्ञापन
ईशा को भाजपा महिला मोर्चा की परिवहन विंग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी समारोह में नितिन गडकरी ने कहा कि सपने दिखाने वाले नेता लोगों के अच्छे लगते हैं, पर अगर दिखाए हुए सपने पूरे नहीं किए तो जनता उनकी पिटाई भी करती है। मैं सपने दिखाने वाले नेताओं में से नहीं हूं, मैं जो बोलता हूं वो 100 फीसदी डंके की चोट पर पूरा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलिवुड में 'खल्लास गर्ल' के नाम से फेमस ईशा कोप्पिकर ने 1998 में तमिल फिल्म 'काढ़ल कविताई' से अपना फिल्मी करियर शरू किया था।  सन 2000 में ईशा ने फिल्म 'फिजा' से बॉलिवुड में कदम रखा। इसके बाद ईशा ने कंपनी, पिंजर, डरना मना है, गर्लफ्रेंड, सलाम ए इश्क, डॉन, चाइना टाउन सहित लगभग 45 फिल्मों में काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed