फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actor Gayathri Raguramm quits BJP claims women not safe in Tamil Nadu unit

Politics: गायत्री रघुराम ने छोड़ी भाजपा, कहा- तमिलनाडु इकाई में महिलाएं सुरक्षित नहीं, अन्नामलाई पर लगाए आरोप

Tue, 03 Jan 2023 05:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 03 Jan 2023 05:58 PM IST
सार

गायत्री रघुराम ने पार्टी छोड़ने के अपने निर्णय के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई को जिम्मेदार ठहराया है। इससे पहले भी वे अन्नामलाई के प्रति हमलावर रही हैं।

विज्ञापन
Actor Gayathri Raguramm quits BJP claims women not safe in Tamil Nadu unit
गायत्री रघुराम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु में निलंबित भाजपा नेता और अभिनेत्री गायत्री रघुराम ने भाजपा आज यानी मंगलवार को पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु भाजपा पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने पार्टी से इस्तीफे की घोषणा करके हुए कहा कि भाजपा की राज्य इकाई में सच्चे कार्यकर्ताओं की किसी को कोई परवाह नहीं है। साथ ही तमिलनाडु भाजपा में महिलाएं सुरक्षित नही हैं। 

विज्ञापन


ट्वीट के जरिए किया इस्तीफे का एलान
मिली जानकारी के मुताबिक, गायत्री रघुराम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष को टैग करते हुए ट्वीट के जरिए अपने इस्तीफे की घोषण की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि 'मैंने भारी मन से तमिलनाडु भाजपा से इस्तीफा देने का फैसला लिया है क्योंकि यहां महिलाओं को अपनी बात रखने का अवसर और समान अधिकार व सम्मान नहीं दिया जाता। अन्नामलाई के नेतृत्व में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सच्चे कार्यकर्ताओं की किसी को परवाह नहीं है, सच्चे कार्यकर्ताओं को भगाना ही अन्नामलाई का एकमात्र लक्ष्य है। भाजपा को मेरी शुभकामनाएं ।'
विज्ञापन


उन्होंने एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा भी की। उन्होंने लिखा कि 'मोदी जी आप विशेष हैं, आप राष्ट्रपिता हैं, आप हमेशा मेरी नजर में विश्वगुरु और महान नेता रहेंगे। अमित शाह जी आप हमेशा मेरी नजर में चाणक्य रहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गायत्री रघुराम ने पार्टी छोड़ने के अपने निर्णय के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई को जिम्मेदार ठहराया है। इससे पहले भी वे अन्नामलाई के प्रति हमलावर रही हैं। उन्होंने हाल ही में राज्य भाजपा इकाई के प्रमुख पर आरोप लगाया था कि उनके नेतृत्व में मुझ पर वॉर रूम से सबसे खराब और घिनौने व्यक्तिगत हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में तमिलनाडु पुलिस से जांच के लिए भी आग्रह किया था।  

इसलिए किया गया था निलंबित
गौरतलब है कि गायत्री रघुराम को बीते साल 23 नवंबर को छह महीने के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। उन पर  'पार्टी को बदनाम करने वाली गतिविधियों में शामिल होने' का आरोप था। दरअसल, गायत्री रघुराम ने पार्टी इंडस्ट्रियल सेल के वाइस चेयरमैन सेल्वाकुमार के साथ सोशल मीडिया पर बहस की थी, जिस के लिए उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग के लिए दोषी ठहराया गया था। जिसके कारण पार्टी की राज्य इकाई प्रमुख  अन्नामलाई ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी।  


भाजपा नेता ने किया गायत्री के आरोपों को खारिज
वहीं, भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता ने इस्तीफे के दौरान लगाए गए गायत्री रघुराम के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। भाजपा नेता ने कहा कि गायत्री के पार्टी से जाने से भाजपा का कोई नुकसान नहीं होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे उनके आरोपों को कोई तवज्जो नहीं देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed