फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   activist manoj jarange on Chhatrapati shivaji maharaj statue collapse news in hindi

Maharashtra: 'शिवाजी के नाम पर राजनीति न करें महयुति सरकार और विपक्ष', प्रतिमा ढहने के मामले में बोले जरांगे

Sun, 01 Sep 2024 05:39 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 01 Sep 2024 05:39 PM IST
सार

महाविकास अघाड़ी ने रविवार को शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के विरोध में मार्च निकाला। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा पीएम मोदी की माफी से 'अहंकार की बू' आ रही है।

विज्ञापन
activist manoj jarange on Chhatrapati shivaji maharaj statue collapse news in hindi
ओबीसी आरक्षण एक्टिविस्ट का मनोज जरांगे पर आरोप - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के मामले में कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार और विपक्ष को राजनीति करने से मना किया। जरांगे ने कहा जो भी राज्य और राष्ट्रीय प्रतीक को अपमानित करने में शामिल हैं, उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने सिंधुदुर्ग में राजकोट किले के दौरा भी किया। बता दें कि राजकोट किले में ही छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा ढह गई थी।
विज्ञापन


मनोज जरांगे ने दी प्रतिक्रिया
शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने के बाद महाराष्ट्र में आक्रोश फैल गया। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से माफी मांगी। पत्रकारों से बात करते हुए जरांगे ने कहा, "इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को राजनीति नहीं करनी चाहिए। सरकार को इस मामले में विस्तृत जांच करानी चाहिए। ठेकेदारों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।"
विज्ञापन


जरांगे ने कहा कि विपक्ष और महायुति सरकार शिवाजी के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "यहां एक कानून होना चाहिए। जो लोग राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान करते हैं, उन्हें जेल में सड़ने के लिए छोड़ देना चाहिए। ऐसे लोग कुछ दिनों में जेल से बाहर नहीं आने चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविकास अघाड़ी ने निकाला मोर्चा
महाविकास अघाड़ी ने रविवार को शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के विरोध में मार्च निकाला। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा पीएम मोदी की माफी से 'अहंकार की बू' आ रही है। वहीं, राकांपा-एसपी के सुप्रीमो शरद पवार ने इसे भ्रष्टाचार का उदाहरण बताया।


बता दें कि 26 अगस्त को 35 फूट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह गई थी। प्रतिमा का अनावरण पीएम मोदी के द्वारा पिछले साल नौसेना दिवस के मौके पर किया गया था। इस घटना के बाद शिवाजी महाराज प्रतिमा के संरचनात्मक सलाहकार चेतन पाटिल को कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया। स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम ने कोल्हापुर पुलिस के साथ मिलकर एक अभियान चलाकर चेतन पाटिल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed