{"_id":"5f7ab63679fe08328f48b37b","slug":"active-corona-virus-cases-hit-first-ever-plateau-in-india-corona-virus-cases-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : 14 दिन से रोजाना एक लाख से कम रिकॉर्ड हो रहे केस, दस लाख से भी कम सक्रिय मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना : 14 दिन से रोजाना एक लाख से कम रिकॉर्ड हो रहे केस, दस लाख से भी कम सक्रिय मामले
Mon, 05 Oct 2020 11:29 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में मौजूदा समय में 9,36,089 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। इन मामलों से ऐसा प्रतीत होता है कि भारत पहली बार कोरोना से रिकवरी कर रहा है, क्योंकि पिछले 14 दिनों से भारत में कोरोना के रोजाना आने वाले मामलों का आंकड़ा एक लाख से कम है।
विज्ञापन
जब से देश में महामारी शुरू हुई है, तब से ऐसा पहली बार है कि लगातार दूसरे हफ्ते भी कोरोना के सक्रिया मामले में गिरावट देखी जा रही है। 16 सितंबर को पहली बार देश में एक दिन में एक लाख के पार कोरोना के मामले आए थे। लेकिन सितंबर के आधे से ज्यादा दिन निकलने के बाद इस ट्रेंड में बदलाव आया, जिससे सक्रिय मामलों में महत्वपूर्ण उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
विज्ञापन
हालांकि कोरोना के सक्रिय मामले पांच दिन तक एक लाख के पार आते रहे, जिससे 17 सितंबर तक कुल सक्रिय मामलों की संख्या दस लाख के पार चली गई थी और इसके बाद यह गिरकर 9,36,089 हो गई। चार अक्तूबर तक सक्रिय मामलों की सात दिन की औसतन वृद्धि माइनस 0.4 फीसदी रही। यही नहीं, पिछले 14 दिन से सक्रिय मामलों में गिरावट देखी जा रही है।
विज्ञापन
चार अक्तूबर को खत्म हुए हफ्ते के मुताबिक, भारत में सक्रिय मामले हर दिन औसतन 4,290 कम आने लगे। देश में जिन राज्यों में कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिली है, वो आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली हैं। पिछले कई हफ्तों में से इन राज्यों में कोरोना के मामलों में कमी देखी गई है।
हालांकि कुछ राज्यों में सक्रिय मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु और तेलंगाना है। इसके अलावा राजस्थान, कर्नाटक और केरल में अभी भी सक्रिय मामलों में तेजी देखने को मिल रही है।