फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Action Taken Against CRPF Jawans Playing Carrom While on Election Duty in West Bengal

CRPF: पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी पर कैरम खेलने वाले सीआरपीएफ जवानों पर गाज, कमांडेंट सहित 7 कार्मिक सस्पेंड

Sun, 29 Mar 2026 09:36 PM IST
Jitendra Bhardwaj Jitendra Bhardwaj
Updated Sun, 29 Mar 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Action Taken Against CRPF Jawans Playing Carrom While on Election Duty in West Bengal
सीआरपीएफ - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए तैनात सीआरपीएफ जवानों को कैरम खेलना महंगा पड़ गया है। सीआरपीएफ मुख्यालय ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए एक एसआई सहित पांच कार्मिकों को सस्पेंड कर दिया है। उन्हें चुनावी ड्यूटी से हटा दिया गया है। इसके बाद एडहॉक कमांडेंट अनुप कुमार सिंह भी सस्पेंड कर दिए गए। 

विज्ञापन


बीरभूम जिले का है मामला 
बता दें कि यह मामला पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले का है। यहां पर सीआरपीएफ की एफ-123 वीं बटालियन, जिन्हें एडहॉक बटालियन संख्या 318 के नियंत्रण में सियूरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सामान्य एरिया में तैनात किया गया था। कानून व्यवस्था की ड्यूटी के दौरान 27 मार्च को उक्त बटालियन का एक सेक्शन टीएमसी कार्यालय में कैरम बोर्ड खेलते हुए पाया गया। 
विज्ञापन


एडहॉक कमांडेंट सहित इन कार्मिकों पर गिरी गाज 
इसके चलते सीआरपीएफ के एसआई 'जीडी' जनवेद सिंह, हवलदार श्याम प्रमोद बाबूलाल, सिपाही जयपाल गोदरु वैद्य, आजाद पटेल, अनिल कुमार लोधी और सुरेश प्रजापत को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात भी कही जा रही है। बाद में एडहॉक कमांडेंट अनूप कुमार सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया है। अनूप सिंह, 123वीं बटालियन में सेकेंड इन कमांड हैं। उन्हें चुनावी ड्यूटी के दौरान 318 वीं बटालियन का एडहॉक कमांडेंट बनाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed