फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Action on mosque built in Allahabad High Court premises stops

इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में बनी मस्जिद पर कार्रवाई फिलहाल रुकी

Sat, 10 Feb 2018 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Feb 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
Action on mosque built in Allahabad High Court premises stops

इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में बनी मस्जिद को हटाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल किसी तरह की कार्रवाई करने से मना किया है। शीर्ष अदालत ने दोनों पक्षों को मामले का समाधान निकालने के लिए कहा है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सुझाव दिया कि क्यों नहीं मस्जिद के लिए और कोई जगह दे दी जाए। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों को आपस में समाधान निकालने को कहा
विज्ञापन


हाईकोर्ट परिसर के आसपास बहुत जगह हैं। इस पर वक्फ बोर्ड की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि मस्जिद के लिए दूसरी जगह दिए जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। जिसके बाद पीठ ने एक हफ्ते में दोनों पक्षों को समझौता कर जानकारी देने को कहा है। साथ ही पीठ ने फिलहाल मस्जिद पर किसी तरह की कार्रवाई पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्जिद के लिए दूसरी जगह मिलने पर वक्फ बोर्ड को आपत्ति नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट की जमीन पर अतिक्रमण कर बनी मस्जिद के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की गई थी। इस जनहित याचिका पर सुनवाई करने के बाद गत वर्ष नवंबर में हाईकोर्ट ने मस्जिद को तीन महीने के भीतर हटाने का आदेश दिया था। जमीन का कब्जा हाईकोर्ट को देने के लिए कहा गया था। इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed