फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Action: ED summons Maharashtra minister Anil Parab, Sanjay Raut said- it had to happen

कार्रवाई : महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब को ईडी का समन, संजय राउत बोले- यह तो होना ही था

Sun, 29 Aug 2021 07:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली/ मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली/ मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 29 Aug 2021 07:17 PM IST
सार

ईडी ने अनिल देशमुख से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री व शिवसेना नेता अनिल परब को समन भेजकर तलब किया है। 
 

विज्ञापन
Action: ED summons Maharashtra minister Anil Parab, Sanjay Raut said-  it had to happen
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री व शिवसेना नेता अनिल परब - फोटो : facebook.com/AnilDattatrayParab

विस्तार

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री व शिवसेना नेता अनिल परब को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजकर तलब किया है। पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए उन्हें समन भेजा गया है। इस पर शिवसेना नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह तो होना ही था। पार्टी का इसका कानूनी तरीके से मुकाबला करेगी। 

विज्ञापन


अनिल परब राज्य की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार के विधायी कार्य मंत्री भी हैं। उन्हें मुंबई स्थित ईडी के जांच अधिकारी के समक्ष मंगलवार को पेश होने का कहा गया है। 
विज्ञापन


राउत ने किया ट्वीट- समन की क्रोनोलॉजी समझिए
शिवसेना नेता व सांसद संजय राउत ने मामले में ट्वीट कर कहा कि अनिल परब को ईडी का नोटिस मिला है। जांच एजेंसी से ऐसे ही नोटिस की 'उम्मीद' थी। पार्टी इसका कानूनी तौर पर मुकाबला करेगी। राउत ने ट्वीट कर कहा-  'बहुत अच्छे, जैसे ही जन आशीर्वाद यात्रा संपन्न हुई अनिल परब को ईडी का नोटिस मिल गया। केंद्र सरकार ने अपना काम शुरू कर दिया। भूकंक का केंद्र रत्नागिरी था। परब इस जिले के प्रभारी मंत्री हैं। क्रोनोलॉजी को समझिए। हम कानूनी नोटिस का मुकाबला कानूनी तौर पर करेंगे। जय महाराष्ट्र'। भूकंप के केंद्र को लेकर राउत का इशारा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को हाल ही में रत्नागिरी जिले से गिरफ्तार किए जाने को लेकर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देशमुख पांच बार टाल चुके ईडी के समक्ष पेशी
बता दें, इस मामले में देशमुख को भी ईडी ने पांच बार समन भेज कर तलब किया है। लेकिन वे अब तक एक बार भी जांच एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए हैं। इसके खिलाफ वे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुके हैं। 


क्या है मामला
महाराष्ट्र में 100 करोड़ रुपये के रिश्वत सह फिरौती मामले की ईडी जांच कर रहा है। यह महाराष्ट्र पुलिस में भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला है, जिसे लेकर मुंबई के पूर्व आयुक्त परम बीर सिंह ने आरोप लगाए हैं। परमबीर सिंह के आरोपों के चलते ही अप्रैल में देशमुख को गृह मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। सीबीआई भी 100 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के केस को लेकर केस दर्ज कर चुकी है। देशमुख का कहना है कि परमबीर सिंह ने ये आरोप मुंबई के पुलिस आयुक्त पद से हटा जाए के बाद दुर्भावनावश लगाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed