{"_id":"66399c2b93fb56b6c400fd6d","slug":"achievement-now-only-one-vaccine-will-protect-against-many-variants-of-covid-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: कोरोना के कई स्वरूपों से अब एक ही टीके से होगा बचाव, वैज्ञानिकों ने खोजी ऑल इन वन वैक्सीन की तकनीक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उपलब्धि: कोरोना के कई स्वरूपों से अब एक ही टीके से होगा बचाव, वैज्ञानिकों ने खोजी ऑल इन वन वैक्सीन की तकनीक
Tue, 07 May 2024 08:42 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 07 May 2024 08:42 AM IST
सार
Covid Vaccine: वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के विभिन्न स्वरूपों का एक ही टीके से मुकाबला करने का रास्ता ढूंढ निकाला है। अमेरिका और यूरोप के वैज्ञानिकों ने मिलकर ऐसा ऑल इन वन टीका बनाया है, जो ओमिक्रॉन, डेल्टा सहित कोविड के विभिन्न स्वरूपों से बचाव कर सकता है।
विज्ञापन
कोविड टीकाकरण (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस को मात देने के लिए वैज्ञानिकों ने एक नया तरीका खोज निकाला है। अपने स्वरूप बदलने वाले इस वायरस से महज एक टीके के जरिए बचाव संभव हो सकता है। अमेरिका और यूरोप के वैज्ञानिकों ने मिलकर एक नया ऑल इन वन टीका खोजा है जो ओमिक्रॉन, डेल्टा, एल्फा, गामा, एक्स सहित कोरोना के सभी स्वरूपों से बचाव कर सकता है।
विज्ञापन
सोमवार को ‘नेचर नैनोटेक्नोलॉजी’ में वैज्ञानिकों का यह शोध प्रकाशित हुआ है, जिसमें कहा है कि यह नई खोज टीका विकास के दृष्टिकोण प्रोएक्टिव वैक्सीनोलॉजी पर आधारित है। ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज विवि और अमेरिका में कैलटेक के शोधकर्ताओं ने मिलकर यह अध्ययन किया है, जिसमें कोरोना वायरस के आठ अलग-अलग स्वरूपों पर इसके प्रभाव की जांच भी की गई।
विज्ञापन
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के शोधकर्ता रोरी हिल्स ने बताया कि उनका यह अध्ययन एक ऐसा टीका बनाने पर है, जो अगली कोरोना महामारी से बचाने में मदद कर सकता है। उदाहरण के लिए नए टीके में कोरोना वायरस शामिल नहीं है लेकिन फिर भी यह उस वायरस के प्रति इंसानों में प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमें नए कोरोना वायरस की महामारी आने तक इंतजार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन