फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   accused used to come and go in Anna University unhindered, Education Minister confessed; called for action

Tamil Nadu: अन्ना यूनिवर्सिटी में बेरोकटोक आता-जाता था आरोपी, शिक्षा मंत्री ने खुद कबूला; कार्रवाई की बात कही

Fri, 27 Dec 2024 02:45 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: बशु जैन Updated Fri, 27 Dec 2024 02:45 PM IST
सार

चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी में 23 दिसंबर को इंजीनियरिंग की  एक छात्रा का यौन उत्पीड़न किया गया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी यूनिवर्सिटी परिसर के पास में बिरयानी बेचता है। तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री गोवी चेझियान ने कहा कि आरोपी विवि की एक अस्थायी कर्मचारी का पति है। वह कैंपस में अक्सर आता जाता था।

विज्ञापन
accused used to come and go in Anna University unhindered, Education Minister confessed; called for action
तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री गोवी चेझियान। - फोटो : एक्स/@Govichezhian

विस्तार

चेन्नई स्थित अन्ना विश्वविद्यालय कैंपस में एक छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न का आरोपी विवि की एक अस्थायी कर्मचारी का पति है। वह कैंपस में अक्सर आता जाता था। इसलिए उसे आसानी से विवि परिसर में प्रवेश मिला जाता है। यह खुलासा तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री गोवी चेझियान ने किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। हालांकि घटना के बाद विवि में सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि विवि में बनी यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति (POSH) को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। क्योंकि छात्र-छात्राओं ने समिति को धमकी मिलने के बारे में कोई सूचना नहीं दी थी। मंत्री ने कहा कि अब समिति को निगरानी बढ़ाने और ऐसे मामलों को रोकने के लिए साप्ताहिक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार मामले की जांच करा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


मंत्री चेझियान ने कहा कि  विवि में दस दिन में कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कड़े उपाय किए जा रहे हैं। 

क्या है मामला?
चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी में 23 दिसंबर को इंजीनियरिंग की  एक छात्रा का यौन उत्पीड़न किया गया। मामला तब सामने आया, जब छात्रा ने इसकी पुलिस से खुद शिकायत की थी। शुरू में पुलिस ने केस को हल्के में लिया और कोई कार्रवाई नहीं की। सोशल मीडिया पर केस उछला तब पुलिस हरकत में आई। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 37 वर्षीय आरोपी यूनिवर्सिटी परिसर के पास में बिरयानी बेचता है। इस घटना ने पूरे चेन्नई को हिलाकर रख दिया है। तमिलनाडु की राजनीति गरमाने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष ने मारे खुद को कोड़े
घटना को लेकर तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई भी बहुत गुस्से में हैं। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए खुद को कोड़े मारे। साथ ही राज्य सरकार पर हमलावर हुए। उन्होंने इससे एक दिन पहले एलान किया कि वह 48 दिनों के लिए उपवास पर रहेंगे। अन्नामलाई ने कहा कि जब तक डीएमके को सत्ता से हटा नहीं दिया जाता, तब तक वह जूते नहीं पहनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed