{"_id":"6071f37ce2929d5bd903f76b","slug":"accused-of-raping-a-uk-woman-in-goa-arrested-from-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा: ब्रिटेन की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी कर्नाटक से किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा: ब्रिटेन की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी कर्नाटक से किया गया गिरफ्तार
Sun, 11 Apr 2021 12:20 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:20 AM IST
सार
- आरोपी रामचंद्रन येलेप्पा को शनिवार की रात गिरफ्तार किया गया
- पिछले सात महीने से फरार था आरोपी
- पुलिस उसे आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में खोज रही थी
विज्ञापन
Arrest - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा में ब्रिटेन की नागरिक से दुष्कर्म करने के आरोपी को पड़ोसी राज्य कर्नाटक के होसकोटे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी सात माह पहले यहां के समीप कोलवाले में एक जेल से दूसरी बार फरार हो गया था।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी रामचंद्रन येलेप्पा को शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात में गिरफ्तार किया गया। वह पिछले सात महीने से फरार था और पुलिस उसे आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में खोज रही थी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि येलेप्पा पर कनाकोना गांव में 2018 में ब्रिटेन की एक महिला से दुष्कर्म करने का आरोप है। वह पिछले साल सितंबर में जेल से भागने में सफल हो गया था। इससे पहले भी वह जून, 2019 में जेल से फरार हो गया था और तब उसे बंगलूरू से पकड़ा गया था।
विज्ञापन