{"_id":"61b675346bcb904cc741da3f","slug":"accused-of-human-trafficking-more-than-5000-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकंजा: 5000 से ज्यादा लोगों की तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली में भी अपहरण और मानव तस्करी के मामले हैं दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिकंजा: 5000 से ज्यादा लोगों की तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली में भी अपहरण और मानव तस्करी के मामले हैं दर्ज
Mon, 13 Dec 2021 03:48 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 13 Dec 2021 03:48 AM IST
सार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की उसके खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में यह गिरफ्तारी की गई है। उसे रांची की विशेष धन शोधन रोधी अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने 5000 से ज्यादा लोगों की तस्करी करने के आरोपी झारखंड में खुंटी जिले के मूल निवासी पन्ना लाल महतो उर्फ गंजू को रांची की बिरसा मुंडा जेल से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की उसके खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में यह गिरफ्तारी की गई है। उसे रांची की विशेष धन शोधन रोधी अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे पांच दिन के रिमांड पर सौंप दिया है।
विज्ञापन
राज्य पुलिस ने उसे इन मामलों के संबंध में 2006 और 2015 में गिरफ्तार किया था। हालांकि वह जमानत पर छूट गया था। महतो के खिलाफ रांची में खुंटी के साथ दिल्ली में भी अपहरण और मानव तस्करी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन