फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   accused arrested for hoisting pakistan flag in chhattisgarh read big news

Big News: पाकिस्तान का झंडा फहराने पर आरोपी गिरफ्तार, पीएम मोदी वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Fri, 28 Oct 2022 07:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 28 Oct 2022 07:22 AM IST
सार

पुलिस ने मकान से झंड़ा उतारकर जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 नवंबर को दक्षिण भारत की पहली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन
accused arrested for hoisting pakistan flag in chhattisgarh read big news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-भिलाईगढ़ जिले में कथित तौर पर पाकिस्तान का झंडा फहराने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि सराय कस्बे में अटल चौक के पास अपने घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराने की शिकायत मिलने पर फल विक्रेता मुस्ताक खान के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने मकान से झंड़ा उतारकर जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। कुछ भाजपा नेताओं ने सराय पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन कर आरोपी पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन


नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने के लिए स्थानीयकरण के भारतीय माॅडल पर जोर दिया। एक्सएलआरआई जमशेदपुर में 9वें डॉ. वर्गीज कुरियन स्मृति व्याख्यान में बेरी ने कहा कि एसडीजी के मुताबिक स्थानीयकरण के भारतीय मॉडल के चार स्तंभ हैं। इनमें संस्थागत स्वामित्व तैयार करना, एक मजबूत समीक्षा और निगरानी प्रणाली स्थापित करना शामिल है। 
विज्ञापन


भाजपा नेता मालवीय न्यूज पोर्टल के खिलाफ करेंगे कानूनी कार्रवाई 
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने समाचार पोर्टल द वायर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। मालवीय का आरोप है कि वेबसाइट ने फर्जी दस्तावेज के जरिये उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की है। उसे हर्जाना देना होगा। एजंेसी
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम 11 नवंबर को दक्षिण की पहली वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 नवंबर को दक्षिण भारत की पहली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही अपनी बंगलूरू यात्रा के दौरान इसी दिन 5,000 करोड़ रुपये की लागत से बने केंपेगोड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के दूसरे टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री राज्य की राजधानी की अपनी यात्रा के दौरान बेंगलूरू के संस्थापक नादप्रभु केंपेगोड़ा की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने पीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में भाग लिया।

दूषित पानी पीने से एक की मौत, कई अस्पताल में भर्ती
बंगलूरू। कर्नाटक में बेलगावी जिले के एक गांव में दूषित पानी पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 
सिंचाई मंत्री गोविंद करजोल ने बृहस्पतिवार को कहा कि मृतक के परिवार को 10 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। करजोल ने बताया, बेलगावी के मेदनुर गांव में बुधवार को दूषित पानी पीने से बीमार हुए कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से शिवप्पा बेल्लारी की मौत हो गई। करजोल ने लोगों से बोरवेल के पास से कूड़ा हटाने को कहा है। माना जा रहा है कि कचरे की वजह से भूजल दूषित हुआ। 

माता अमृतानंदमयी जी-20 के सिविल सोसायटी फोरम की अध्यक्ष नियुक्त
 केंद्र सरकार ने आध्यात्मिक नेता माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) को देश के नागरिक समूह-20 (सी-20) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सी-20 आधिकारिक तौर पर जी-20 से जुड़ा समूह है। जी-20 वैश्विक स्तर पर वित्तीय स्थिरता के लिए दुनिया की विकसित और उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक मंच है। एक बयान के मुताबिक सी-20 नागरिक-समाज संगठनों (सीएसओ) का एक ऐसा मंच है, जो गैर-सरकारी और गैर-व्यावसायिक आवाजों को जी-20 नेताओं तक पहुंचाता है।

एचयूएल ने पेश किए नए वाटर प्यूरीफायर
एचयूएल प्यूरिट ने पीने के पानी में विषाक्त पदार्थों की बढ़ती चिंता को दूर करने के लिए वाटर प्यूरीफायर की नई रेंज प्यूरिट वाइटल सीरीज लॉन्च की है। इनमें फिल्टरपावर तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। कंपनी के होम केयर विभाग के कार्यकारी निदेशक दीपक सुब्रमण्यन ने कहा, सुरक्षित पेयजल के लिए यह सीरीज पेश की गई है। 

मैसाचुसेट्स में सड़क दुर्घटना में तीन भारतीय छात्रों की मौत
अमेरिका के पश्चिमी मैसाचुसेट्स में एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें भारत के तीन छात्रों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक छात्रों की कार से एक अन्य कार टकरा गई, जिस कारण यह बड़ा हादसा हो गया। मृतकों की पहचान प्रेम कुमार रेड्डी गोडा (27), पवनी गुल्लापल्ली (22) और साई नरसिम्हा पटमसेट्टी (22)  के रूप में हुई है। मैसाचुसेट्स राज्य और स्थानीय पुलिस दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर के मामले की जांच कर रहे हैं। बयान में कहा गया है कि हादसे में पांच अन्य घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लीवरली आज से भारत दौरे पर
ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लीवरली देश की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के लिए शुक्रवार (आज) को भारत पहुंचेंगे और अपने समकक्ष से मिलकर अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इस दौरान वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद-आतंकवाद निरोधक समिति (यूएनएससी- सीसीटी) की विशेष बैठक में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने बुधवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष बैठक में हिस्सा लेने वालों में ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली शामिल होंगे। भारतीय मूल के ऋृषि सुनक के मंगलवार को प्रधानमंत्री बनने के बाद ब्रिटेन से शीर्ष स्तर पर यह पहली अधिकारिक यात्रा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed