फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   According to woman journalists MJ Akbar has filed a case to divert attention from the allegations

एमजे अकबर ने आरोपों से ध्यान हटाने के लिए दर्ज करवाया है केसः महिला पत्रकार

Fri, 23 Aug 2019 10:30 PM IST
Trainee Trainee डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 23 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
According to woman journalists MJ Akbar has filed a case to divert attention from the allegations
एमजे अकबर

पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर मानहानि मामले में आरोपी पूर्व महिला पत्रकार ने शुक्रवार को कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाया। आरोपी ने अकबर के उस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया कि उसकी ट्वीटर पोस्ट से अकबर की छवि खराब हुई। यह मुकदमा केवल अकबर पर उसके आरोपों से लोगों का ध्यान भटाने के लिए दायर किया गया है। मामले की अगली सुनवाई अब सात सितंबर को होगी। 

विज्ञापन


राउज एवेन्यू अदालत के एसीएमएम के समक्ष आरोपी पूर्व महिला पत्रकार ने कहा कि वह अपनी पहली नौकरी का साक्षात्कार देने गई थी और उस समय उसकी आयु महज 23 साल थी। एमजे अकबर अखबार के संपादक थे और नई होने के कारण वह नहीं तय कर पाई कि वह इंकार कर दे या नहीं। 
विज्ञापन


कोर्ट के समक्ष आरोपी ने यह भी कि उसने सोचा था कि अकबर उसे होटल की कॉपी शॉप या लॉबी में मिलेंगे। अकबर ने उसे अपने कमरे में बुलाया जहां का माहौल बिल्कुल अलग था। वहां पहुंच वह बेहद असुरक्षित व असहज महसूस कर रही थी। अकबर ने उसे शराब पीने की पेशकश की और अपने पास बैठने के लिए कहा। उस समय अकबर ने शराब पी थी और तेज आवाज में गाना गा रहे थे। इस साक्षात्कार का पूरा वाकिया उसने अपनी मित्र नीलोफर को बताया था
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पत्रकार ने अक्तूबर 2018 में मी टू अभियान के तहत ट्वीट कर एमजे अकबर पर आरोप लगाया था कि तीस साल पहले उन्होंने उसका यौन शोषण किया था। इस आरोप के बाद अकबर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अकबर ने महिला पत्रकार के आरोपों का खंडन करते हुए महिला पत्रकार पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed