फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   According to the Top official: US working to reduce visitor visa wait time for Indians

H1B Visa: 'भारतीयों के लिए वीजा के इंतजार को कम करने पर फोकस', जानें पायलट प्रोग्राम पर क्या बोलीं रेना बिटर

Thu, 22 Feb 2024 04:37 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 04:37 PM IST
सार

अमेरिका के शीर्ष अधिकारी रेना बिटर के कहा कि यूएस भारतीयों के लिए वीजा प्रतीक्षा समय(वीजा वेटिंग टाइम) को कम करने की दिशा में काम कर रहा है। दूतावास ने पिछले साल सबसे ज्यादा एच1बी वीजा जारी किए, जो अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा है। 

विज्ञापन
According to the Top official: US working to reduce visitor visa wait time for Indians
एच1बी वीजा

विस्तार

अमेरिका में जाकर काम करने वाले भारतीयों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका के शीर्ष अधिकारी रेना बिटर के मुताबिक, यूएस भारतीयों के लिए वीजा प्रतीक्षा समय( वीजा वेटिंग टाइम) को कम करने की दिशा में काम कर रहा है। बिटर द्वारा दी जानकारी के मुताबिक, अब अन्य देशों की तुलना में भारतीय बड़ी संख्या में अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


हमने वीजा वेटिंग टाइम को कम किया- बिटर
इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष, भारत में स्थिति अमेरिकी दूतावास ने 1.4 मिलियन वीजा पर कार्य किया, जो अविश्वनीय है। वे लोग जो पर्यटन के लिए अमेरिका आना चाहते हैं उनके लिए अब वीजा प्रतीक्षा समय ना के बराबर है। पिछले वर्ष वीजा प्रतीक्षा समय को 75 प्रतिशत कम किया गया, जिसको लेकर लगातार हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। दोनों देश जानते हैं कि संबंध को प्रगाढ़ करने में लोगों से लोगों के बीच संपर्क, व्यापार या पारिवारिक यात्रा एक बड़ा कारक है। ये सभी चीजें दोनों देशों के हित में हैं। रेना बिटन ने कहा कि भारतीय को राहत देने के लिए हम बहुत काम कर रहे हैं, ताकि बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


एच1बी वीजा के पायलट कार्यक्रम पर चल रहा काम- बिटर
एच1बी वीजा पर बोलते हुए रेना बिटर ने कहा कि अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को विदेश यात्रा किए बिना अपने एच1बी वीजा को नवीनीकृत करने की अनुमति देने के लिए पायलट कार्यक्रम चल रहा है, जो फरवरी में खत्म होगा। यह वास्तव में अच्छा चल रहा है और एक बार जब हम पायलट अवधि पूरी कर लेंगे तो इसका आकलन करेंगे। अमेरिका में काम करने वाले भारतीयों के लिए इसे आसान बनाना हमारा अगला कदम है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था में भारतीय कुशल श्रमिकों का विशेष योगदान है। दूतावास ने पिछले साल सबसे ज्यादा एच1बी वीजा जारी किए, जो अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा है। पिछले साल पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन की वार्ता का यह अहम विषय था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है एच1बी वीजा
एच-1बी वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी श्रमिकों को विशेष व्यवसायों में नियुक्त करने की अनुमति देता है।  जिनके लिए तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस पर निर्भर हैं। पिछले साल जून में प्रधानमंत्री मोदी की राजकीय यात्रा के दौरान व्हाइट हाउस द्वारा योजना की घोषणा के महीनों बाद पायलट कार्यक्रम शुरू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed