फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   According to survey Report Use of marijuana New York on the top and Delhi on third position

देश में गांजा फूंकने में दिल्ली पहले तो मुंबई दूसरे पायदान पर, दुनिया में यह शहर सबसे आगे

Wed, 11 Sep 2019 02:56 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 11 Sep 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
According to survey Report Use of marijuana New York on the top and Delhi on third position
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राजधानी दिल्ली गांजा फूंकने के मामले में देश में टॉप पर है तो आर्थिक राजधानी मुंबई दूसरे नंबर पर। अगर दुनिया भर के बड़े शहरों को देखें तो दिल्ली का स्थान तीसरा और मुंबई का छठा स्थान है। एक सर्वे रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार साल 2018 में गांजे की सर्वाधिक मात्रा का इस्तेमाल करने के मामले में दुनिया में चोटी के दस शहरों में दिल्ली और मुंबई का नाम शामिल है। यह सर्वे जर्मनी में कार्यरत एक डाटा आधारित मीडिया अभियान एबीसीडी ने जारी किया है। यह संगठन गांजे को वैधानिक दर्जा देने की भी मांग करता है और इसके लिए गांजा मूल्य सूचकांक भी जारी करता है। गौरतलब है कि भारत में गांजा प्रतिबंधित है।
विज्ञापन


सर्वे के अनुसार दिल्ली ने बीते साल 38.3 टन तो मुंबई ने 32.4 टन गांजे की खपत की। दुनिया में इसकी सर्वाधिक खपत न्यूयार्क में होती है। यहां साल 2018 में 77.4 टन गांजे का सेवन किया गया। इसके बाद पाकिस्तान के कराची का नंबर है, जहां 42 टन गांजे की खपत हुई। अमेरिका के दो शहर लॉस एंजिल्स 36 टन के साथ चौथे और शिकागो 24.55 टन खपत के साथ आठवें पायदान पर है। इनके अलावा काहिरा (5वां 32.2 टन), लंदन (7वें, 31.4 टन), मास्को (9वें, 22.9 टन) और टोरंटो (10वें, 22.7 टन) भी इस सूची में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed