फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   According to NCRB Report Highest number of cases of acid attacks on women is in Bangalore

Women Safety: महिलाओं पर एसिड अटैक के सबसे ज्यादा मामले बंगलूरू में, राजधानी दिल्ली की भी स्थिति खराब

Mon, 11 Dec 2023 06:39 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 11 Dec 2023 06:39 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीआरबी के आंकड़ों में सूचीबद्ध 19 महानगरीय शहरों में से बंगलूरू में पिछले साल आठ महिलाएं तेजाब हमले का शिकार हुईं। दूसरे स्थान पर देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है, जहां 2022 में ऐसे सात मामले हुए।

विज्ञापन
According to NCRB Report Highest number of cases of acid attacks on women is in Bangalore
acid attack - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिलाओं पर एसिड अटैक के मामले सबसे अधिक बंगलूरू में हुए हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के हालिया रिपोर्ट में सामने आया है कि पिछले वर्ष देश में महिलाओं के खिलाफ तेजाब हमले के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीआरबी के आंकड़ों में सूचीबद्ध 19 महानगरीय शहरों में से बंगलूरू में पिछले साल आठ महिलाएं तेजाब हमले का शिकार हुईं। दूसरे स्थान पर देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है, जहां 2022 में ऐसे सात मामले हुए। इसके बाद अहमदाबाद तीसरे स्थान पर रहा जहां ऐसे पांच मामले दर्ज किए गए। पिछले साल बंगलूरू को झकझोर देने वाले तेजाब हमले के प्रमुख मामलों में से 24 वर्षीय एम कॉम की छात्रा पर तेजाब हमले का मामला था। छात्रा पर 28 अप्रैल को उस समय हमला किया गया था जब वह अपने दफ्तर के लिए निकली थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे उनसे ठुकरा दिया था। बदला लेने के इरादे से आरोपी कई वर्षों से महिला का पीछा कर रहा था। आरोपी को बाद में मई में तिरुवन्नमलाई आश्रम से पकड़ा गया जहां वह साधु के भेष में छिपा था। 

विज्ञापन
कहां कितने मामले
  1. बंगलूरू 8
  2. दिल्ली 7
  3. अहमदाबाद 5
  4. कोलकाता 2
  5. गाजियाबाद 2
  6. कानपुर 2
  7. चेन्नई 1
  8. इंदौर 1
  9. मुंबई 1
  10. नागपुर 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed