फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   according to j and k police sadiya anwar shaikh stayed in terrorist musa village

आतंकी जाकिर मूसा के गांव ठहरी थी 18 साल की सादिया, पुलिस कर रही पूछताछ

Fri, 02 Feb 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Feb 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
according to j and k police sadiya anwar shaikh stayed in terrorist musa village
सादिया अनवर शेख

पिछले दिनों जम्मू कश्मीर पुलिस ने फिदायीन हमले के आरोप में पुणे की 18 साल की रहने वाली लड़की सादिया को हिरासत में लिया था। पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन लेन के लिए कश्मीर आई थी। अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है। जम्मू कश्मीर पुलिस का कहना है कि सादिया अनवर शेख कथित तौर पर आतंकी संगठन अलकायदा के कश्मीर यूनिट के प्रमुख जाकिर मूसा के पुलवामा जिले स्थित गांव में ठहर चुकी है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सादिया के तार आईएसआईएस से जुड़े होने का शक था। जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई लंबी पूछताछ में लड़की को क्लीन चिट दे दी गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सादिया त्राल के नुरपूरा गांव में ठहरी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस मामले में कहा है कि सादिया को जहां रखा गया था उससे कुछ ही दूरी पर मूसा का घर है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने आगे कहा- हमारे पास अभी इस बात को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं है कि सादिया मूसा से मिली थी या नहीं। हम इसका पता लगाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वह नूरपुरा में रहने वाली दो लड़कियों के संपर्क में कैसे आई। उसका सबसे ज्यादा आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र में रहने की आखिर क्या वजह थी। जब तक कुछ साफ नहीं हो जाता हम उससे पूछताछ जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed