{"_id":"59ded9484f1c1bcf538b6df8","slug":"accidentally-congress-vice-president-rahul-gandhi-enters-ladies-toilet-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलती से पुरुषों के बजाय महिलाओं के टॉयलेट में घुसे राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गलती से पुरुषों के बजाय महिलाओं के टॉयलेट में घुसे राहुल गांधी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Thu, 12 Oct 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं। इन सभी रैलियों में बीजेपी राहुल के निशाने पर है और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहे हैं। इसी रैली के दौरान एक ऐसी घटना हुई जिससे राहुल मजाक का शिकार हो गए। दरअसल, छोटा उदेपुर जिले में रैली के दौरान राहुल गलती से लेडीज टॉयलेट में घुस गए।
विज्ञापन
राहुल यहां 'संवाद' सभा के दौरान युवाओं से बातचीत कर रहे थे। सभा खत्म होने के बाद, राहुल टाउन हाल से बाहर निकले और पुरुषों के बजाय महिलाओं के टॉयलेट में घुस गए। हालांकि टॉयलेट के बाहर कोई साइन बोर्ड नहीं लगा था।
विज्ञापन
पढ़ें: राज्यों के प्रस्ताव से बना राहुल की ताजपोशी का माहौल
विज्ञापन
टॉयलेट के बाहर गुजराती में महिलाएं लिखा हुआ था, लेकिन राहुल ने इस पर ध्यान नहीं दिया और सीधे टॉयलेट में घुस गए। राहुल के शौचालय में जाने के बाद एसपीजी कमांडर और मीडियाकर्मी उन्हें ढूंढने लगे और शौचालय के बाहर खड़े हो गए।
वहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि राहुल जैसे ही टॉयलेट के बाहर आए, वहां खड़े सभी लोग हंसने लगे। यह सारा माजरा मीडियाकर्मियों के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।