{"_id":"682e8e5b53ef00160a035ef8","slug":"accident-on-thanjavur-tiruchirapalli-national-highway-in-tamil-nadu-many-people-killed-know-updates-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: तमिलनाडु में तंजावुर-तिरुचिरापल्ली नेशनल हाईवे पर हादसा; बस और टैम्पो की टक्कर में पांच की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Accident: तमिलनाडु में तंजावुर-तिरुचिरापल्ली नेशनल हाईवे पर हादसा; बस और टैम्पो की टक्कर में पांच की मौत
Thu, 22 May 2025 08:09 AM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शिव शुक्ला
Updated Thu, 22 May 2025 08:09 AM IST
सार
तमिलनाडु के तंजावुर में हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला भी शामिल है। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एक्सीडेंट सांकेतिक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तंजावुर-तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेंगकिपट्टी पुल के पास एक सरकारी बस और एक निजी टेम्पो वैन की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई है। तंजावुर जिला कलेक्टर प्रियंका बालासुब्रमण्यम ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
तंजावुर जिला कलेक्टर प्रियंका बालासुब्रमण्यम ने बताया कि हादसा रात्रि करीब आठ बजे हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। सभी की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
(अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।)