फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ABVP Yashwantrao Kelkar Youth Award ceremony concluded special category people got this honor

ABVP: यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार समारोह संपन्न, विशेष वर्ग के लोगों को मिला ये सम्मान

Sun, 10 Dec 2023 07:39 PM IST
रोहित राज डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 10 Dec 2023 07:39 PM IST
सार

यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार से सम्मानित लहरीबाई पडिया ने कहा कि यह पुरस्कार प्राप्त करके वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं, हमें इसका उपयोग करना चाहिए।

विज्ञापन
ABVP Yashwantrao Kelkar Youth Award ceremony concluded special category people got this honor
डॉ. यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार अर्पण समारोह में पुरस्कार प्रदान करते हुए ABVP पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार अर्पण समारोह रविवार को दिल्ली के बुराड़ी स्थित डीडीए ग्राउंड में दिया गया। इस वर्ष यह पुरस्कार 'कम आय एवं वंचित वर्ग के भारतीय युवाओं को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम बनाने हेतु' शरद विवेक सागर (पटना, बिहार) को, 'श्रीअन्न (मिलेट्स) के संरक्षण व संवर्धन के मौलिक कार्य हेतु' लहरीबाई पडिया (डिंडोरी, मध्य प्रदेश) को' और 'दिव्यांगों के जीवनस्तर को बेहतर और आत्मविश्वास युक्त बनाने के लिए’ डॉ. वैभव भंडारी (पाली, राजस्थान) को दिया गया। 
विज्ञापन


यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार से सम्मानित लहरीबाई पडिया ने कहा कि यह पुरस्कार प्राप्त करके वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं, हमें इसका उपयोग करना चाहिए। भारतीय आहार व्यवस्था अत्यंत समृद्ध और पोषणयुक्त रही है। हमारी पीढ़ी के युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए अपना खान-पान ठीक रखना होगा।
विज्ञापन


वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार अर्पण समारोह में उनके जीवन में विद्यार्थी परिषद के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए आपातकाल के दौरान विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में हुए छात्र आंदोलन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद देश की चिंता करने वाला संगठन है। आज देश के 75 वर्षों की यात्रा में विद्यार्थी परिषद का भी अहम योगदान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रा. राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान एवं चयन समिति के संयोजक प्रा. मिलिंद मराठे ने 'प्राध्यापक यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार 2023' के विजेताओं श्री शरद विवेक सागर, सुश्री लहरीबाई पडिया तथा डॉ वैभव भंडारी को बधाई दी और उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed