{"_id":"6236bb5da2b06f2fe1479a0b","slug":"abvp-former-national-president-dr-subbiah-shanmugam-arrested-allegedly-harassing-a-neighbouring-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: महिला के घर के बाहर पेशाब करने वाला ABVP का पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार, दो साल पहले की थी गंदी हरकत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: महिला के घर के बाहर पेशाब करने वाला ABVP का पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार, दो साल पहले की थी गंदी हरकत
Sun, 20 Mar 2022 11:05 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:05 AM IST
सार
आरोप था कि, डॉ. सुब्बैया महिला के दरवाजे के बाहर इस्तेमाल किए हुए सर्जिकल मास्क, कूड़ा फेंकते थे। यहां तक कि उसे परेशान करने के लिए पेशाब भी करते थे।
विज्ञापन
ABVP के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुब्बैया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई पुलिस ने शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी दो साल पुराने मामले में हुई है। पुलिस के मुताबिक, डॉ. सुब्बैया षणमुगम को महिला की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि,डॉ. सुब्बैया ने महिला के घर के बाहर पेशाब की और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 2020 में एक महिला ने आरोप लगाया था कि डॉ. सुब्बैया उसके दरवाजे के बाहर इस्तेमाल किए हुए सर्जिकल मास्क, कूड़ा फेंकते हैं। यहां तक कि उसे परेशान करने के लिए पेशाब भी कर देते हैं। महिला ने इसको लेकर शिकायत भी दर्ज कराई थी। उस समय, कांग्रेस की छात्र शाखा, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) डॉ सुब्बैया की गिरफ्तारी की मांग की थी।
विज्ञापन
पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था विवाद
पुलिस ने बताया कि 2020 में दोनों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद इतना बड़ा कि डॉ. सुब्बैया महिला को परेशान करने के लिए गंदी हरकते करने लगे। महिला की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी गई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया गया था।
विज्ञापन