{"_id":"66dc341d94e858c18d0836a7","slug":"abu-dhabi-crown-prince-to-visit-india-on-september-9-10-participate-in-business-forum-in-mumbai-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-UAE: दो दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे अबूधाबी के क्राउन प्रिंस, मुंबई के बिजनेस फोरम में होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-UAE: दो दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे अबूधाबी के क्राउन प्रिंस, मुंबई के बिजनेस फोरम में होंगे शामिल
Sat, 07 Sep 2024 04:38 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:38 PM IST
सार
India-UAE: विदेश मंत्रालय (एमईए) के मुताबिक, अबूधाबी के क्राउन प्रिंस नौ सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे और राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन
क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन जायद अल नाहयान के साथ पीएम मोदी
- फोटो : एएनआई डिजिटल (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अबूधाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन जायद अल नाहयान जल्द दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर उनका यह आधिकारिक दौरा 9-10 सितंबर को होगा। क्राउन प्रिंस के रूप में अल नाहयान का यह पहला भारत दौरा होगा।
विज्ञापन
इस यात्रा के दौरान अल नाहयान के साथ यूएई सरकार के कई मंत्री और एक व्यापार मंडल भी होगा। विदेश मंत्रालय (एमईए) के मुताबिक, क्राउन प्रिंस नौ सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे और राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन
इसके बाद 10 सितंबर को अल नाहयान मुंबई का दौरा करेंग और एक बिजनेस फोरम में शामिल होंगे। जिसमें दोनों देशों के व्यापारिक नेता भाग लेंगे। मंत्रालय ने बताया कि भारत और अबूधाबी के बीच ऐतिहासिक रूप से करीब और मित्रवत संबंध रहे हैं। हाल के वर्षों में कई क्षेत्रों में भारत और अबूधाबी के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी गहरी हुई है। जिनमें व्यापार, निवेश, राजनीतिक, संपर्क, उर्जा, तकनीक, शिक्षा और संस्कृति शामिल हैं।
विज्ञापन
एमईए ने कहा, क्राउन प्रिंस का दौरा भारत-यूएई द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगा और नए व उभरते क्षेत्रों में साझेदारी के अवसर खोलेगा।
पीएम मोदी ने भी किया था यूएई का दौरा
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल फरवरी में यूएई का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की थी। उन्होंने आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। इस दौरान भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) के लिए एक अंतर-सरकारी ढांचा बनाने पर सहमति जताई थी। उन्होंने अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का भी उद्टान किया था और अहलान मोदी कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया था।