{"_id":"67ed832c3b9b1a32ca04250d","slug":"about-time-states-spent-25-of-budget-towards-rural-infra-sc-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Supreme Court: 'ग्रामीण बुनियादी ढांचे पर 25 फीसदी बजट खर्ज करें', सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Supreme Court: 'ग्रामीण बुनियादी ढांचे पर 25 फीसदी बजट खर्ज करें', सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को निर्देश
Thu, 03 Apr 2025 12:04 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:04 AM IST
सार
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्यों को अपने बजट का 25% ग्रामीण बुनियादी ढांचे पर खर्च करना चाहिए। स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की जरूरत है। अदालत ने ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय स्थापित करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब समय आ गया है कि राज्य देश की सर्वांगीण प्रगति सुनिश्चित करने के लिए अपने बजट का लगभग 25 प्रतिशत ग्रामीण बुनियादी ढांचे पर खर्च करें।
विज्ञापन
जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और स्वच्छता को महत्वपूर्ण क्षेत्र बताते हुए कहा कि इन पर सरकारों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पीठ ने कहा कि कुछ उचित मामलों में वह केंद्र और राज्य को कुछ निर्देश दे सकती है। शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी मुंडोना ग्रामीण विकास फाउंडेशन की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। याचिका में राज्य सरकारों और केंद्र को ग्राम पंचायतों की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में पुस्तकालय स्थापित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: SC: 'अपराधियों को भी कानून के तहत मिले सुरक्षा', राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के DGP को 'सुप्रीम' निर्देश
विज्ञापन
याचिका का निपटारा करते हुए पीठ ने कहा, इस बात पर जोर देने की कोई आवश्यकता नहीं है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुस्तकालयों की स्थापना से लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्कृति का संचार होगा और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक ज्ञान की पहुंच होगी। पीठ ने राज्य सरकार से गांवों में पुस्तकालयों की कमी के मुद्दे को हल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। साथ ही उम्मीद जताई कि इस दिशा में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) का लाभ उठाने के लिए कुछ कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन