{"_id":"61d98cf058be481d2d24b100","slug":"about-25-lakh-new-voters-will-caste-their-votes-in-upcoming-five-states-assembly-elections-over-11-lakh-are-women-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assembly Election 2022: युवा मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत, पांचों राज्यों में इतने हैं फर्स्ट टाइम वोटर्स?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assembly Election 2022: युवा मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत, पांचों राज्यों में इतने हैं फर्स्ट टाइम वोटर्स?
Sun, 09 Jan 2022 04:28 AM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 09 Jan 2022 04:28 AM IST
सार
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने चुनावों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की। 5 राज्यों में कुल 18.34 करोड़ मतदाता प्रतिनिधियों का भविष्य तय करेंगे। इस संख्या में 8.55 करोड़ मतदाता महिलाएं हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनावों के तारीखों की घोषणा कर दी है। इन पांच राज्यों में चुनाव 7 चरण में आयोजित किए जाएंगे। चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश से होगी और 3 मार्च, 2022 को उत्तर प्रदेश में 7वें चरण के साथ समाप्त होगी। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए 10 मार्च की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन
24.9 लाख नए मतदाता जुड़ेंगे
मतदाताओं के बीच चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही खासा उत्साह देखने को मिलता है। वहीं, अब इस उत्साह में और ज्यादा इजाफा होने की उम्मीद है। क्योंकि, मतदाताओं में एक बड़ी संख्या ऐसी भी है, जो पहली बार अपना वोट डालने उतरेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि इस साल 5 राज्यों की मतदाता सूची में 24.9 लाख नए वोटर जुड़े हैं। इनमें 11.4 लाख की संख्या महिलाओं की हैं। वहीं, सभी 5 राज्यों में कुल 18.34 करोड़ मतदाता प्रतिनिधियों का भविष्य तय करेंगे। इस संख्या में 8.55 करोड़ मतदाता महिलाएं हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयुक्त ने महिलाओं को सराहा
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने चुनावों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए कई चुनावों में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले कहीं अधिक संख्या में बढ़-चढ़कर मतदान किया है। यह देश में समानता को बढ़ावा दे रहा है। आयुक्त ने बताया कि चुनाव के दौरान हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक ऐसा मतदान केंद्र होगा जिसका संचालन महिला कर्मचारी ही करेंगी। यह फैसला महिला मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के प्रति उत्साहित करने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन
जानिए कब होंगे आपके राज्य में चुनाव
7 चरण में सारे चुनाव
उत्तर प्रदेश का पहला चरण
अधिसूचना 14 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 21 जनवरी
नामांकन की जांच 24 जनवरी
नाम वापसी 27 जनवरी
मतदान 10 फरवरी
उत्तर प्रदेश का दूसरा चरण और पंजाब, उत्तराखंड, गोवा का पहला चरण
अधिसूचना 21 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 28 जनवरी
नामांकन की जांच 29 जनवरी
नाम वापसी 31 जनवरी
मतदान 14 फरवरी
उत्तर प्रदेश का तीसरा चरण
अधिसूचना 25 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 1 फरवरी
नामांकन की जांच 2 फरवरी
नाम वापसी 4 फरवरी
मतदान 20 फरवरी
उत्तर प्रदेश का चौथा चरण
अधिसूचना 27 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 3 फरवरी
नामांकन की जांच 4 फरवरी
नाम वापसी 7 फरवरी
मतदान 23 फरवरी
उत्तर प्रदेश का पांचवां चरण और मणिपुर का पहला चरण
अधिसूचना 1 फरवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 8 फरवरी
नामांकन की जांच 9 फरवरी
नाम वापसी 11 फरवरी
मतदान 27 फरवरी
उत्तर प्रदेश का छठा चरण और मणिपुर का दूसरा चरण
अधिसूचना 4 फरवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 11 फरवरी
नामांकन की जांच 14 फरवरी
नाम वापसी 16 फरवरी
मतदान 3 मार्च
उत्तर प्रदेश का सातवां चरण
अधिसूचना 10 फरवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 17 फरवरी
नामांकन की जांच 18 फरवरी
नाम वापसी 21 फरवरी
मतदान 7 मार्च
10, 14, 20, 23, 27 फरवरी, 03 मार्च और 7 मार्च को मतदान, 10 मार्च को नतीजे