फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abhishek Singhvi cracks 'PJ' on Trump over Nobel Peace prize 'snub'

Nobel Prize: अभिषेक सिंघवी ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर ट्रंप पर तंज कसा, साझा किया मजेदार चुटकुला

Sun, 12 Oct 2025 07:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 12 Oct 2025 07:47 PM IST
सार

Nobel Prize: कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर मजाकिया अंदाज में कटाक्ष किया। उन्होंने एक मजेदार चुटकुला सोशल मीडिया पर साझा किया।

विज्ञापन
Abhishek Singhvi cracks 'PJ' on Trump over Nobel Peace prize 'snub'
कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी - फोटो : X/@INCIndia

विस्तार

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार को नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कटाक्ष किया।  सिंघवी ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में डिस्क्लेमर डालते हुए लिखा, 'हल्के-फुल्के अंदाज में...बेकार मजाक वाली चेतावनी के साथ...लेकिन निश्चित रूप से मजा किया। 
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, 'ट्रंप- अगर मुझे नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला, तो मैं दुनिया में तहलका मचा दूंगा...। नोबेले समिति- मचाडो (मचा दो)। सिंघवी ने वेनेजुएल की विपक्षी कार्यकर्ता मारिया कोरिना मचाडो को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने का जिक्र किया। इस पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को की गई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पी चिदंबरम के 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' वाले बयान से कांग्रेस नेतृत्व नाराज, कहा- सावधानी बरतनी चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा था कि उन्हें यह पुरस्कार मिलना चाहिए था। उनका दावा था कि उन्होंने दुनियाभर में कई संघर्षों को रोका है। जिनमें पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चार दिन चला सैन्य संघर्ष शामिल था।  

लेकिन नॉर्वे की नोबेल समिति ने मचाडो को यह पुरस्कार देने की घोषणा की। समिति ने कहा कि मचाडो को यह पुरस्कार इसलिए दिया गया है, क्योंकि उन्होंने वेनेजुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण बदलाव के लिए संघर्ष किया। वहीं, मचाडो ने कहा कि वह इस पुरस्कार को ट्रंप और अपने देश की जनता को समर्पित करना चाहती हैं। उन्हें ट्रंप के समर्थन की भी सराहना की। 


   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed