फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abhishek Banerjee visit Tripura after alleged attack on party leaders

सियासत: त्रिपुरा में ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी का विरोध, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए

Sun, 08 Aug 2021 06:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 08 Aug 2021 06:49 PM IST
सार

टीएमसी युवा नेताओं ने आरोप लगाया कि उनकी कारों को अंबासा रोड पर रोका गया और हमला किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अगरतला के बाद धर्मनगर में गोलियां चलाई गईं 

विज्ञापन
Abhishek Banerjee visit Tripura after alleged attack on party leaders
त्रिपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन - फोटो : ANI

विस्तार

त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस युवा मोर्चा के नेताओं पर कथित हमले के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी आज त्रिपुरा दौरे पर हैं। इस दौरान अगरतला पहुंचते ही उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी सांसद का विरोध करते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए और गो बैक के नारे लगाए।

विज्ञापन


इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक सभी घायल कार्यकर्ताओं और समर्थकों को तत्काल आधार पर कोलकाता वापस ले जाएंगे। त्रिपुरा में उन पर हुए हमले के बाद उन्हें चोटें आई हैं और उन्हें चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता है।
विज्ञापन


तृणमूल के 12 नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार
इस बीच, राज्य के खोवई जिले में तृणमूल के 14 नेताओं और कार्यकर्ताओं को कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनमें बीते दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के कथित हमलों में घायल कार्यकर्ता भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की त्रिपुरा इकाई के प्रवक्ता आशीष लाल सिंह ने कहा कि टीएमसी
कार्यकर्ताओं को खोवाई में सीजेएम अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत दे दी गई।

इससे पहले त्रिपुरा रवाना होने से पहले अभिषेक ने वहां के मुख्यमंत्री बिप्लब देब को खुले तौर पर चैलेंज करते हुए कहा कि मैं त्रिपुरा आ रहा हूं, रोक सको तो रोक लो। शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर टीएमसी के नेताओं पर हमला करने का आरोप है। हालांकि, भाजपा ने टीएमसी की ओर से लगाए आरोप को बेबुनियाद बताया है। 

पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने कहा कि भाजपा हिंसा की राजनीति नहीं करती है। टीएमसी के नेता इस तरह की राजनीति में विश्वास रखते हैं। दरअसल, अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, "कल मैं त्रिपुरा आ रहा हूं हर उस तृणमूल कार्यकर्ता के साथ खड़े होने के लिए, जिन पर त्रिपुरा भाजपा के गुंडों ने बेरहमी से हमला किया था। यह मेरा वादा है कि मैं अपने खून की आखिरी बूंद तक लड़ाई जारी रखूंगा। अगर आप रोक सकें तो रोकें।

 
टीएमसी नेताओं पर हमला करने का आरोप
पिछले दिनों टीएमसी के तीन युवा नेताओं, देबांग्शु भट्टाचार्य, सुदीप राहा और जया दत्ता पार्टी के काम से त्रिपुरा गए थे। इस दौरान रास्ते में रोककर इन लोगों पर हमला किया गया। युवा नेताओं ने आरोप लगाया कि उनकी कारों को अंबासा रोड पर रोका गया और हमला किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अगरतला के बाद धर्मनगर में गोलियां चलाई गईं और एक टीएमसी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई।पिछले दिनों अभिषेक बनर्जी को भी काले झंडे दिखाए गए थे। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता ने उनकी कार पर  डंडे से हमला किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed