फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abhishek Banerjee said NPP, UDP befooled everyone in Meghalaya in the last five years

Meghalaya: टीएमसी नेता ने कहा- NPP, UDP ने जनता को बेवकूफ बनाया, सरकार बनने पर भ्रष्टाचारियों को भेजेंगे जेल

Sun, 19 Feb 2023 01:26 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, शिलांग।
पीटीआई, शिलांग। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 19 Feb 2023 01:26 AM IST
सार

शिलांग के पास मीलियम में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने लोगों से अपील की कि 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को वोट करें, क्योंकि यदि लोग ऐसा करेंगे तो पूर्वोत्तर के इस राज्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Abhishek Banerjee said NPP, UDP befooled everyone in Meghalaya in the last five years
अभिषेक बनर्जी। - फोटो : Facebook.com/AbhishekBanerjeeOfficial

विस्तार

विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कहा कि मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और उसकी सहयोगी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) ने पिछले पांच साल में राज्य की जनता को बेवकूफ बनाया है।

शिलांग के पास मीलियम में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने लोगों से अपील की कि 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को वोट करें, क्योंकि यदि लोग ऐसा करेंगे तो पूर्वोत्तर के इस राज्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनपीपी और यूडीपी ने पांच साल तक काम किया और जनता को बेवकूफ बनाया। बनर्जी ने लोगों से अपील की, इस 27 तारीख को आपको उन्हें बेवकूफ बनाना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस राज्य में 60 विधानसभा सीटों में से 58 पर चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनर्जी ने मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारूढ़ एनपीपी के लिए प्रत्येक वोट भाजपा का वोट है। यूडीपी के लिए हर वोट भाजपा का वोट है। यह बात दिमाग में रखिए। उन्होंने पिछले साल नवंबर में मुकरोह में हुई गोलीबारी की घटना का भी जिक्र किया और कहा कि कोनराड संगमा सरकार ने पीड़ितों के लिए कुछ नहीं किया।

बनर्जी ने कहा कि मेघालय सरकार ने असम पुलिस को नोटिस भी जारी नहीं किया। यदि पश्चिम बंगाल की अंतरराज्यीय सीमा पर ऐसी हिंसा होती, तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे अंजाम देने वालों को उनकी भाषा में ही जवाब दिया होता।

मुकरोह में मेघालय के पांच आदिवासी ग्रामीणों की 22 नवंबर, 2022 को असम पुलिस की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। असम के वन सुरक्षा कर्मियों ने अवैध लकड़ी ले जाने के शक में मेघालय के एक वाहन को रोक लिया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया था।

मेघालय में सरकार बनने पर भ्रष्टाचारियों को भेजेंगे जेल: अभिषेक
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति तृणमूल की नीति जीरो टॉलरेंस की है। उन्होंने कहा, अगर मेघालय में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनी तो भ्रष्टाचारियों को जेल भेजेंगे। साथ ही कहा कि मैं गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती देता हूं कि अगर हिम्मत है तो वे मुख्यमंत्री कॉरनाड संगमा पर कार्रवाई करके दिखाएं। तृणमूल नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा भ्रष्टाचार के मामलों में सीएम पर कार्रवाई नहीं करेगी, क्योंकि सारा पैसा दिल्ली चला गया।

बता दें कि गुरुवार को गृह मंत्री ने मेघालय की एक चुनावी रैली में कहा था कि राज्य में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। अभिषेक ने शनिवार को कहा कि मेघालय के फैसले गुवाहाटी और दिल्ली में बैठे लोग लेते हैं। यहां ऐसी सरकार चाहिए, जो यहां के लोगों के हिसाब से फैसले ले सके।


‘टीएमसी यानी टी से टेंपल, एम से मॉस्क और सी से चर्च’
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हमारी पार्टी धर्म निरपेक्ष है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। हम किसी जाति या धर्म के लिए काम नहीं करते हैं। उन्होंने टीएमसी का मतलब समझाते हुए कहा, टी मतलब टेंपल, एम मतलब मॉस्क और सी मतलब चर्च। यानि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ही सभी वर्गोंं को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। हम इस बार मेघालय में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed