फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abduction case: SIT conducts spot inspection at Revanna’s residence in Bengaluru

Abduction Case: एसआईटी ने बंगलूरू में घटनास्थल का किया निरीक्षण; एचडी रेवन्ना के आवास पर कार्रवाई

Mon, 06 May 2024 05:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 06 May 2024 05:03 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पुत्र रेवन्ना इन दो मामलों में घिरे हुए हैं। दोनों मामलों की जांच तेजी से चल रही है। पहला मामला घरेलू सहायिका के यौन उत्पीड़न से जुड़ा है, जिसमें रेवन्ना का बेटा  भी आरोपी है। इसके अलावा दूसरा मामला दो मई को दर्ज अपहरण के मामले से जुड़ा है।

विज्ञापन
Abduction case: SIT conducts spot inspection at Revanna’s residence in Bengaluru
एचडी रेवन्ना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एक महिला के कथित अपहरण और अवैध रूप से बंधक बनाकर रखने के मामले में जद (एस) विधायक एचडी रेवन्ना के खिलाफ मामले की जांच तेज हो गई है। विशेष जांच टीम (SIT) ने सोमवार को बंगलूरू के बसवनगुड़ी स्थित उनके आवास का दौरा किया। इस दौरान टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रेवन्ना परिवार की अनुपस्थिति में एसआईटी टीम ने उनके वकील गोपाल को घटनास्थल पर बुलाया। दो दिन पहले ही एसआईटी ने हासन जिले के होलेनरसीपुरा स्थित विधायक के घर का भी निरीक्षण किया था।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पुत्र रेवन्ना इन दो मामलों में घिरे हुए हैं। दोनों मामलों की जांच तेजी से चल रही है। पहला मामला घरेलू सहायिका के यौन उत्पीड़न से जुड़ा है, जिसमें रेवन्ना का बेटा  भी आरोपी है। इसके अलावा दूसरा मामला दो मई को दर्ज अपहरण के मामले से जुड़ा है।  प्रज्ज्वल की ओर से कथित तौर पर कई महिलाओं का यौन शोषण करने वाले वीडियो बड़ी संख्या में वायरल होने के बाद पीड़िता के बेटे ने आरोप लगाया कि रेवन्ना का सहायक सतीश बबन्ना उसकी मां को 29 अप्रैल को एक मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गया और उसे अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा।



रेवन्ना के वकील ने लगाए गंभीर आरोप
इस बीच रेवन्ना के वकील गोपाल ने आरोप लगाया कि एसआईटी दल ने उन्हें जद(एस) नेता के बासवनगुडी स्थित आवास के भीतर जाने नहीं दिया। उन्हें मौके के मुआयने का नोटिस दिया गया था, लेकिन एसआईटी दल ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। गोपाल ने पूछा कि मुझे अंदर जाने नहीं दिया गया, जबकि मुझे वहां मौजूद होना चाहिए था। अवैध चीजें चल रही हैं। मैं मौके के मुआयने के खिलाफ नहीं हूं। जब एसआईटी ने मुझे यहां मौजूद रहने का नोटिस दिया तो मुझे बाहर क्यों रखा गया? क्या मैंने कहा कि मैं सहयोग नहीं करूंगा?

प्रज्ज्वल के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी
उन्होंने कहा कि जब्त सामान की एक सूची सौंपी जानी होती है। उन्होंने पूछा कि एसआईटी यह सूची किसे सौंपेगी? वहीं, केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। माना जा रहा है कि प्रज्ज्वल किसी भी वक्त विदेश से लौट सकता है। उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed