फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAPs charge: BJP-ruled municipal corporation makes Delhi a pile of garbage, no disposal

आप का आरोप : भाजपा शासित नगर निगम ने दिल्ली को बनाया कूड़े का ढेर, नहीं हो रहा निस्तारण

Tue, 16 Mar 2021 11:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 16 Mar 2021 11:05 PM IST
सार

  • भाजपा शासित नगर निगमों ने किया था दावा, कचरे को पूर्ण निस्तारण कर बनाएंगे बिजली, दिल्ली को कचरे से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
AAPs charge: BJP-ruled municipal corporation makes Delhi a pile of garbage, no disposal
Garbage in Delhi

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा शासित नगर निगमों में पर्याप्त मात्रा में कचरे का निस्तारण नहीं हो रहा है। इस कारण दिल्ली में जगह-जगह कूड़े का अंंबार लगता जा रहा है। 
विज्ञापन

पार्टी ने दावा किया है कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम से रोज लगभग 2800 टन कचरा निकलता है, लेकिन इसमें से केवल 1300 टन कचरे का ही निपटारा किया जा रहा है। इसी प्रकार दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के 3600 टन कचरे में से 1600 टन और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 4000 टन रोजाना निकलने वाले कचरे में केवल 2000 टन कचरे का ही निपटान हो रहा है। आप का कहना है कि इस कारण दिल्ली कचरे का ढेर बनती जा रही है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने मंगलवार को कहा कि भाजपा को नगर निगमों का शासन चलाते हुए लगभग 15 साल हो गए हैं, लेकिन इसके बाद भी अभी तक वह निगम की क्षमता को इतना विकसित नहीं कर पाई है कि दिल्ली से निकलने वाले कचरे का रोजाना निस्तारण हो पाए। यही कारण है कि दिल्ली में जगह-जगह पर कचरे का ढेर बढ़ता चला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा नगर निगमों में केवल भ्रष्टाचार करती है जिसके कारण वह प्रशासनिक कार्यों में ध्यान नहीं देती। इसका परिणाम हुआ है कि वह कर्मचारियों का वेतन तक नहीं दे पाती और आए दिन कर्मचारियों को अपना ही वेतन पाने के लिए हड़ताल करना पड़ती है। इसके बाद भी भाजपा उन्हें वेतन नहीं दे पाती है। दुर्गेश पाठक ने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा को नगर निगमों से त्यागपत्र देकर निकल जाना चाहिए।

आप नेता ने कहा कि दिल्ली की जनता भाजपा से किस तरह नाराज है, इसका अंदाजा निगम के उपचुनावों में ही लग गया था जब उसे पांच में से एक भी सीट हासिल नहीं हुई। इससे साफ लगता है कि जनता ने उसे निगमों की सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। लगभग एक साल बाद चुनाव होगा तो भाजपा को एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed