फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP will tell the work of BJP and Congress chief ministers, party will ask votes on Kejriwal name

अब भाजपा और कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों के काम बताएगी 'आप', पार्टी केजरीवाल के नाम पर मांगेगी वोट

Sun, 17 Nov 2019 08:50 PM IST
आसिम खान डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 17 Nov 2019 08:50 PM IST
सार

  • 18 नवंबर से 24 दिसंबर के बीच आप चलाएगी विशेष चुनाव प्रचार अभियान
  • जनता के बीच दूसरी पार्टी और अपने बीच किए कामों की तुलना करेगी आप
  • क्षेत्र में हुए कामों को गिनाएगी आम आदमी पार्टी

विज्ञापन
AAP will tell the work of BJP and Congress chief ministers, party will ask votes on Kejriwal name
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर राजनीतिक दल अपने मुख्यमंत्रियों और नेताओं के काम गिनवाकर चुनाव के दौरान जनता से वोट मांगते हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी ने दूसरी पार्टियों यानी भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के काम गिनवाकर जनता से वोट मांगने की योजना बनाई है। आप का दावा है कि दिल्ली के बनने से लेकर अब तक के बने सभी मुख्यमंत्रियों में अरविंद केजरीवाल ने सबसे बेहतरीन काम किया है।

विज्ञापन


इन कामों की तुलना कांग्रेस और भाजपा के मुख्यमंत्रियों के कामों से की जानी चाहिए। भाजपा की तरफ से मदन लाल खुराना, साहब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। जबकि कांग्रेस की तरफ से शीला दीक्षित लगातार 15 साल तक दिल्ली की सीएम रहीं।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने रविवार को बताया कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा काम करने का रिकॉर्ड बनाया है। इसलिए जनता के बीच कांग्रेस भाजपा और आप के मुख्यमंत्रियों के बीच तुलना की जानी चाहिए जिससे जनता को काम करने वाले और वायदे करने वालों के बीच फर्क समझ आ सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन


18 नवंबर से विशेष प्रचार अभियान चलाएगी आप

दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख आम आदमी पार्टी ने अपना प्रचार अभियान तेज करने का फैसला किया है। पार्टी 18 नवंबर से दिल्ली के सभी 13,816 बूथों पर विशेष प्रचार योजना बनाई है। 24 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में हर बूथ पर एक जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के विधायक और पार्टी के पदाधिकारी जनता के सामने सरकार के कामकाज का लेखाजोखा और उस क्षेत्र विशेष के लिए किए गए कामों की जानकारी देंगे।


पार्टी ने इसके पहले भी चुनाव प्रचार अभियान चला चुकी है। पहले चरण में एक सितंबर से तीन अक्तूबर तक 70 विधानसभाओं में जनसंवाद यात्राओं का आयोजन किया गया था। दूसरे चरण में 14 जिलों में जिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इन कार्यक्रमों में अरविंद केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओ से सीधा संवाद किया था। तीसरे चरण में मंडल स्तर पर फ्रंटल संगठनों द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम इस समय भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed