फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP slammed BJP over cleanliness of Delhi before MCD elections news in Hindi

दिल्ली नगर निगम चुनाव: सफाई के मुद्दे उठा रही आम आदमी पार्टी, 'आपका विधायक आपके द्वार' कार्यक्रम से तेज की मुहिम

Sun, 24 Oct 2021 08:56 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 24 Oct 2021 08:56 PM IST
सार

दिल्ली में नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं। रविवार को पार्टी ने साफ-सफाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।

विज्ञापन
AAP slammed BJP over cleanliness of Delhi before MCD elections news in Hindi
गोपाल राय - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

दिल्ली का नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, स्थानीय मुद्दे राजनीति में भारी पड़ने लगे हैं। आम आदमी पार्टी ने इस समय 'आपका विधायक, आपके द्वार' कार्यक्रम जारी कर रखा है। इसके माध्यम से दिल्ली के हर गली-मोहल्ले में सभाएं आयोजित कर इनकी साफ-सफाई से जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी आरोप लगा रही है कि भाजपा शासित नगर निगम राजधानी को साफ और स्वच्छ रखने में असफल साबित हुआ है। 

विज्ञापन


दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार को कहा कि भाजपा पिछले 15 साल से दिल्ली के नगर निगमों पर कब्जा करके बैठी हुई है, लेकिन पूरी दिल्ली में देखा गया है कि इन 15 सालों के दौरान यहां की साफ-सफाई हमेशा विवादों का मुद्दा बनी रही है। कभी भाजपा, निगम के कर्मचारियों की सैलरी नहीं दे पाई तो कभी अपनी सैलरी के लिए सफाई कर्मचारियों को हड़ताल करनी पड़ी।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार एक तरफ दिल्ली को विश्व के सबसे साफ-सुथरे, सुंदर और पर्यटन वाले शहरों के रूप में विकसित करना चाहती है तो दूसरी तरफ भाजपा अपनी लड़ाई में व्यस्त है। अब जब चुनाव आ गए हैं तो भाजपा को दिल्ली की सफाई करने की याद आई है। दिल्ली को साफ करने से पहले भाजपा स्वयं नगर निगमों से साफ हो जाएगी क्योंकि जनता ने उसे नगर निगमों के प्रशासन से हटाने का निर्णय कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed