फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP Releases the fifth list of 12 candidates AIMIM Finalize Two Names for the Gujarat Assembly elections 2022

Gujarat Polls: आम आदमी पार्टी ने 12 उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी की, AIMIM ने भी दो प्रत्याशी घोषित किए

Sun, 16 Oct 2022 10:13 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 16 Oct 2022 10:13 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन
AAP Releases the fifth list of 12 candidates AIMIM Finalize Two Names  for the Gujarat Assembly elections 2022
अरविंद केजरीवाल(फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है।  पांचवीं सूची में पार्टी ने भुज से राजेश पंडोरिया, इदार से जयंतीभाई परनामी, निकोल से अशोक गजेरा, साबरमती से जसवंत ठाकोरी, टंकारा से संजय भटसन, कोडिनार से वलजीभाई मकवाना, महुधा से रवजीभाई सोमाभाई वाघेला, बालासिनोर से उदयसिंह चौहान, मोरवा हदाफ से बानाभाई डामोर, झालोद से अनिल गरासिया, दीदीपदा से चैतर वसाव, व्यारा से बिपिन चौधरी सुमा को टिकट दिया है।

विज्ञापन


यहां पढ़ें पूरी सूची...


 चौथी सूची में भी 12 उम्मीदवारों को मिली थी जगह
उम्मीदवारों की चौथी सूची में 12 सीट शामिल हैं, जिनमें से दो गरबाड़ा और गंडवी अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं। इन 12 में से दो सीट 2017 में कांग्रेस ने जीती थी, जबकि 10 पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इन दर्जन भर सीट में से दो अमराईवाड़ी और वटवा अहमदाबाद शहर में हैं, जबकि एक लिंबायत सूरत शहर में है।
विज्ञापन


गुजरात आप के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने बताया कि उम्मीदवारों की सूची में हिम्मतनगर सीट से निर्मलसिंह परमार, गांधीनगर (दक्षिण) के दौलत पटेल का नाम है। इसके अलावा कुलदीप वाघेला (साणंद सीट), बिपिल पटेल (वटवा), भरत पटेल (अमरईवाड़ी), रामजीभाई चुडासमा (केशोद), नटवरसिंह राठौड़ (थसरा, खेड़ा जिला), तख्तसिंह सोलंकी (शहर, पंचमहल जिला), दिनेश बरिया (कलोल, पंचमहल जिला), शैलेश भाभोर (गरबाड़ा), पंकज तायडे (लिंबायत, सूरत) और पंकज पटेल (गंडवी) को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


AIMIM ने दो सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने रविवार को आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। अब तक असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी ने पांच सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं। अहमदाबाद के बापूनगर से शाहनवाजखान पठान और सूरत के लिंबायत से अब्दुल बशीर शेख के नाम का एलान किया गया है। पार्टी ने अहमदाबाद के जमालपुर-खड़िया से अपने राज्य प्रमुख साबिर काबलीवाला, दानिलिमदा (एससी) सीट से अपने दलित चेहरे कौशिका परमार और सूरत-पूर्व से वसीम कुरैशी को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed