फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   aap punjab rajya sabha candidates know about ministers not represent their native state in rajya sabha

पंजाब से ‘बाहरियों’ पर बवाल: वित्त से लेकर शिक्षा मंत्री तक दूसरे राज्यों से सांसद, पूर्व पीएम मनमोहन छह बार ऐसे ही राज्यसभा पहुंचे

Tue, 22 Mar 2022 08:30 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: जयदेव सिंह Updated Tue, 22 Mar 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
सार
आम आदमी पार्टी ने जिन पांच उम्मीदवारों का एलान किया है, उनमें राघव चड्ढा और संदीप पाठक पंजाब के नहीं हैं। वहीं, हरभजन सिंह को छोड़कर बाकी कोई उम्मीदवार सिख नहीं है।
loader
aap punjab rajya sabha candidates know about ministers not represent their native state in rajya sabha
राज्यसभा के कई सांसद अपने मूल राज्य से इतर दूसरे राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राज्यसभा चुनाव के लिए पंजाब में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों पर विवाद हो रहा है। विपक्ष का आरोप है कि पंजाब की राज्यसभा सीटों पर पंजाबी उम्मीदवारों को ही उतारना चाहिए था। उनका कहना है कि ऐसा नहीं करके आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों से धोखा किया है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। पहले भी अलग-अलग पार्टियां दूसरे राज्यों के नेताओं को किसी और राज्य से राज्यसभा भेजती रही हैं। मौजूदा सांसदों में भी कई ऐसे नेता हैं। इन नेताओं में भाजपा, कांग्रेस से लेकर टीएमसी तक के राज्यसभा सांसद शामिल हैं। 

केंद्रीय वित्त मंत्री भी इस लिस्ट में 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी ऐसे नेताओं में शामिल हैं। निर्मला मूल रूप से तमिलनाडु की रहने वाली हैं। सीतारमण 2016 से कर्नाटक का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। उनका कार्यकाल जून 2022 में पूरा हो रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, विदेश मंत्री एस जयशंकर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी दूसरे राज्यों से राज्यसभा सांसद हैं। 

केंद्रीय मंत्री जो दूसरे राज्यों से राज्यसभा सांसद

 
 

हां से सांसद

कहां के रहने वाले

निर्मला सीतारमण (वित्त मंत्री) 

कर्नाटक

तमिलनाडु

अश्विनी वैष्णव (रेल मंत्री)

ओडिशा

राजस्थान

एस जयशंकर (विदेश मंत्री)

गुजरात

दिल्ली, तमिलनाडु

हरदीप पुरी (शहरी विकास और पेट्रोलियम मंत्री)

उत्तर प्रदेश

दिल्ली

धर्मेंद्र प्रधान (शिक्षा मंत्री)

मध्य प्रदेश

ओडिशा

मुख्तार अब्बास नकवी (अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री) झारखंड उत्तर प्रदेश
 

कांग्रेस और टीएमसी के भी कई नेता दूसरे राज्यों से राज्यसभा पहुंचे

ऐसा नहीं है कि सिर्फ मंत्री ही दूसरे राज्यों से राज्यसभा पहुंचे हैं। कई दूसरे नेता भी इस लिस्ट में हैं। इनमें पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदम्बरम, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी शामिल हैं। तमिलनाडु से आने वाले चिदम्बरम महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं। वहीं, केरल से आने वाले वेणुगोपाल राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं। इसी तरह टीएमसी नेता सुष्मिता देव असम से आती हैं। उन्हें टीएमसी ने पश्चिम बंगाल से राज्यसभा भेजा है। 

 ये नेता भी दूसरे राज्यों से राज्यसभा पहुंचे

 
 

कहां से सांसद

कहां के रहने वाले

पी चिदम्बरम

महाराष्ट्र

तमिलनाडु

केजे अल्फोंस

राजस्थान

केरल

केसी वेणुगोपाल

राजस्थान

केरल

केटीएस तुलसी

छत्तीसगढ़

पंजाब

अभिषेक मनु सिंधवी

पश्चिम बंगाल

राजस्थान, दिल्ली

कपिल सिब्बल

उत्तर प्रदेश

दिल्ली

जीवीएल नरसिम्हा राव

उत्तर प्रदेश

आंध्र प्रदेश

सुरेश प्रभु

आंध्र प्रदेश

महाराष्ट्र

एल मुरुगन

मध्य प्रदेश

तमिलनाडु

वी मुरलीधरन

महाराष्ट्र

केरल

जफर इस्लाम

उत्तर प्रदेश

झराखंड

लुइजिन्हो फलेरियो

पश्चिम बंगाल

गोवा

सुष्मिता देव

पश्चिम बंगाल

असम

एमजे अकबर

मध्य प्रदेश

दिल्ली

 

पहले भी दूसरे राज्यों से राज्यसभा पहुंचते रहे हैं कई नेता 

ये चलन नया हो, ऐसा भी नहीं कह सकते हैं। पहले भी कई नेता दूसरे राज्यों से राज्यसभा पहुंचते रहे हैं। इसमें सबसे अहम नाम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का है। जो 1991 से 2019 तक लगातार पांच बार असम से राज्यसभा पहुंचे। पंजाब से ताल्लुक रखने वाले डॉक्टर सिंह  2019 में राजस्थान से राज्यसभा सांसद चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed