फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP MP sanjay singh mother filed an FIR against BJP purvanchal morcha head

AAP सांसद संजय सिंह की मां ने भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

Fri, 06 Dec 2019 08:36 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 06 Dec 2019 08:36 PM IST
सार

  • भाजपा नेता मनीष सिंह ने भी आप सांसद संजय सिंह पर पूर्वांचलियों के खिलाफ बयान देने के आरोप में दर्ज कराई एफआईआर

विज्ञापन
AAP MP sanjay singh mother filed an FIR against BJP purvanchal morcha head
आप नेता संजय सिंह प्रेस वार्ता करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह की मां राधिका सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बेटे सांसद संजय सिंह की गैरहाजिरी में कुछ लोगों ने उनके नार्थ एवेन्यू स्थित आवास पर हंगामा किया, जिससे वे और परिवार के बाकी सदस्य भयभीत हो गए।

विज्ञापन


उन्होंने कुछ अनिष्ट होने की आशंका भी जताई है। राधिका सिंह की यह एफआईआर आप सांसद संजय सिंह के आवास पर भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा के एक प्रदर्शन के बाद दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

 
दरअसल, भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ संजय सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया। मनीष सिंह का आरोप है कि संजय सिंह ने पूर्वाचंलियों को बांग्लादेशी और रोहिंग्या से तुलना करते हुए आपत्तिजनक बयान दिया है। इससे देश और समाज की एकता खंडित होती है। उन्होंने इस बाबत संसदमार्ग थाने में एक एफआईआर भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, आप सांसद संजय सिंह ने एनआरसी के मुद्दे पर बयान देते हुए कहा था कि इस कानून के कारण पूर्वांचल के लाखों लोगों के असम से बाहर निकाले जाने का खतरा पैदा हो गया है। पूर्वांचली असम में लाखों की संख्या में रहते हैं और अपने व्यवसाय और रोजगार करते हैं। अगर एनआरसी के कारण लोगों को राज्य से बाहर जाना पड़ता है, तो इससे उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा। 


आप नेता ने अमर उजाला से कहा कि वे शीघ्र ही उत्तर प्रदेश और बिहार में एनआरसी के मुद्दे पर प्रदर्शन करेंगे। क्योंकि एनआरसी के कारण देश के ही एक वर्गों के दूसरे के विरोध में खड़े करने की साजिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed