{"_id":"5e542bcd8ebc3ef3db3190c7","slug":"aap-is-ready-to-expand-its-politics-in-all-over-country-after-winning-delhi-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में शानदार सफलता के बाद आम आदमी पार्टी ने पसारे पंख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली में शानदार सफलता के बाद आम आदमी पार्टी ने पसारे पंख
Tue, 25 Feb 2020 01:32 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा में प्रचंड जीत के बाद अपने पंख फैलाने शुरू कर दिए हैं। पार्टी ने देशभर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के मकसद से महाराष्ट्र में ‘काम की राजनीति’ अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह अभियान 23 मार्च तक चलेगा। इसके जरिए ‘विकास के केजरीवाल मॉडल’ को महाराष्ट्र के हर घर तक पहुंचाना है। बयान में कहा गया है कि दिल्ली की तरह पूरे देश में राजनीति और सुशासन जनता से जुड़े असली मुद्दों के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
इस अभियान के जरिये दिल्ली के विकास मॉडल की महाराष्ट्र के मॉडल से तुलना की जाएगी। पार्टी का मानना है कि दिल्ली में 70 में से 62 सीटों पर प्रचंड जीत सभी क्षेत्रों में विकास का नतीजा है, जिनमें स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं।
विज्ञापन