फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aam Admi Party is going to establish a cultural cell

राजनेता और कलाकार, दोनों जिंदगियां एक साथ जीने का मौका देगी 'आप'

Wed, 06 Mar 2019 09:56 PM IST
Gaurav Pandey अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 06 Mar 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
Aam Admi Party is going to establish a cultural cell

आम आदमी पार्टी अपने संगठन में 'सांस्कृतिक प्रकोष्ठ' नाम से एक शाखा की स्थापना करने का विचार कर रही है। इस शाखा में कला के किसी भी क्षेत्र में रुचि रखने वाले वॉलंटियर्स को जगह दी जाएगी। लोकसभा चुनाव के पहले ही इस प्रकोष्ठ की स्थापना की जा सकती है। अगर पार्टी इस तरह के प्रकोष्ठ की स्थापना करती है तो यह संभवतः पहला राजनीतिक दल होगा जिसने अपने संगठन में कलाकारों के लिए इस तरह की आधिकारिक शाखा की स्थापना की हो।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के एक नेता के मुताबिक, हमने पिछले कुछ चुनावों में यह महसूस किया है कि कुछ कलाकार, जिसमें सबसे ज्यादा युवा लोग होते हैं, पार्टी के साथ गंभीरता से जुड़ना चाहते हैं। लेकिन राजनीतिक गतिविधियों में पूरी तरह उतरने के बाद उनकी कलात्मकता के लिए उन्हें समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में पार्टी उन्हें ऐसा राजनीतिक मंच प्रदान करने की बात सोच रही है जहां रहकर वे न सिर्फ पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ा सकेंगे, बल्कि अपनी कला से भी जुड़े रहेंगे।

विज्ञापन

कलाकारों के प्रतिभा के मुताबिक मिलेगी जिम्मेदारी

नेता ने बताया कि चुनाव के समय हम बाहर के कुछ कलाकारों को नुक्कड़ नाटक, ऑडियो गीत, वीडियो गीत, वॉल पेंटिंग या अन्य कलात्मक विधाओं के जरिए संगठन की बात जनता तक पहुंचाने का काम सौंपते हैं। लेकिन एक बुनियादी कमी महसूस की जा रही थी कि ऐसे कलाकार पार्टी की सोच से बहुत बेहतर ढंग से नहीं जुड़ पाते हैं। 

आप नेता के मुताबिक, लेकिन जो कलाकार सीधे पार्टी से जुड़े होंगे, वे पार्टी की विचारधारा को ज्यादा अच्छी तरह से समझ रहे होंगे, और इसलिए वे जनता में पार्टी की बात बेहतर ढंग से रखेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न दलों में कई कलाकार अलग-अलग पदों पर काम कर रहे हैं, लेकिन किसी भी दल ने अभी तक इस तरह का मंच उन्हें नहीं उपलब्ध कराया है। ऐसे में पार्टी का एक बिल्कुल नया विचार है जिसमें कलाकारों को उनकी प्रतिभा के मुताबिक जिम्मेदारी दी जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed