फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aam Aadmi Party will field its candidates on all 224 seats in Karnataka Assembly elections

Karnataka Election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सभी 224 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी आप, भ्रष्टाचार है अहम मुद्दा

Mon, 31 Oct 2022 12:18 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 31 Oct 2022 12:18 AM IST
सार

आप ने कहा कि बूथ स्तर पर काम करके अपनी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। पैसे और बाहुबल के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को उनके क्षेत्र में लोगों से संबंधित मुद्दों को उठाने का काम सौंपा गया है। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party will field its candidates on all 224 seats in Karnataka Assembly elections
arvind kejriwal - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में आम आदमी पार्टी (आप) विधानसभा चुनाव में सभी 224 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आप ने भ्रष्टाचार को चुनावी मुद्दा बनाया हैं। आम आदमी पार्टी की माने तो ज्यादातर उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की जा चुकी है। जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी प्रवक्ता और कर्नाटक आप के संयोजक पृथ्वी रेड्डी ने बताया कि सभी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। राज्य के 170 निर्वाचन क्षेत्रों में ग्राम संपर्क अभियान के माध्यम से अभियान शुरू किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, क्षेत्र में बूथ स्तर पर लोगों को नियुक्त किया जा रहा है। राज्य में करीब 58,000 बूथ हैं और पार्टी हर बूथ पर कम से कम 10 कार्यकर्ताओं को नियुक्त कर रही है। बूथ स्तर पर काम करके अपनी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। पैसे और बाहुबल के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को उनके क्षेत्र में लोगों से संबंधित मुद्दों को उठाने का काम सौंपा गया है। रेड्डी ने कहा कि आप को बहुत लोकप्रियता मिल रही है। राज्य की तीनों बड़ी पार्टी भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी हैं। कर्नाटक में जीत की संभावनाओं के बारे में रेड्डी ने कहा कि आप पार्टी जीतने की लड़ाई लड़ रही है और उम्मीद है कि वह आगामी चुनाव में अपनी जीत दर्ज करेगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed