फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aam Aadmi Party leader Arvind Kejriwal says Bhupendra Patel is puppet CM who can not even change his peon

Gujarat Election: केजरीवाल बोले- AAP को भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद, CM पटेल खुद से नहीं बदल सकते अपना चपरासी

Tue, 22 Nov 2022 06:26 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वारका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वारका Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 22 Nov 2022 06:26 PM IST
सार

Gujarat Election:भाजपा उम्मीदवार पर निशाना साधते हुए आप के संयोजक ने कहा कि सीएम होने के बाद भी भूपेंद्र पटेल के पास कोई शक्ति नहीं है। वह एक 'कठपुतली' वाले मुख्यमंत्री हैं। आलम यह है कि वे खुद से अपना चपरासी भी नहीं बदल सकते। भले ही वे एक अच्छे और धार्मिक व्यक्ति हैं, लेकिन कोई उनकी बात ही नहीं सुनता।  
 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party leader Arvind Kejriwal says Bhupendra Patel is puppet CM who can not even change his peon
रोड शो करते अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों पूरे देश की नजर गुजरात विधानसभा चुनाव पर टिकी हुईं हैं। पीएम मोदी का गृह राज्य होने के कारण यहां का हर चुनाव अहम होता है। गुजरात में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। इस बीच, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम भूपेंद्र पटेल पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को देवभूमि द्वारका में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भूपेंद्र पटेल को सीएम के रूप में कठपुतली बताया। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र पटेल गुजरात के 'कठपुतली मुख्यमंत्री' हैं जो अपना चपरासी भी नियुक्त नहीं कर सकते। इस दौरान केजरीवाल ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी को भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त है। 

विज्ञापन


गुजरात के लोगों के पास केवल दो ही विकल्प
गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी के लिए देवभूमि द्वारका जिले के खंभालिया में प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बीच में गुप्त समझौता हुआ है। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों के सामने दो चेहरे हैं। एक इसुदान गढ़वी और दूसरे भूपेंद्र पटेल। ऐसे में आप किसे वोट देंगे यह आप पर निर्भर है। 
विज्ञापन


इसुदान गढ़वी के लिए केजरीवाल ने मांगे वोट
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वी एक किसान के बेटे हैं। वे युवा और शिक्षित व्यक्ति हैं जिनका दिल गरीबों के लिए धड़कता है। इस दौरान दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने इसुदान गढ़वी के पत्रकारिता के दिनों की चर्चा करते हुए कहा कि जब उन्होंने टीवी पर एक शो की मेजबानी की, तो उन्होंने किसानों के मुद्दों को उठाया था। वे'तू-तू-मैं-मैं' में शामिल नहीं हुए। उन्होंने किसानों के लिए काम किया है और किसानों और बेरोजगार युवाओं के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम पटेल को बताया कठपुतली
भाजपा उम्मीदवार पर निशाना साधते हुए आप के संयोजक ने कहा कि दूसरी ओर, भूपेंद्र पटेल हैं। सीएम होने के बाद भी उनके पास कोई शक्ति नहीं है। वह एक 'कठपुतली' वाले मुख्यमंत्री हैं। आलम यह है कि वे खुद से अपना चपरासी भी नहीं बदल सकते। भले ही वे एक अच्छे और धार्मिक व्यक्ति हैं, लेकिन कोई उनकी बात ही नहीं सुनता।  

अमित शाह पर भी साधा निशाना
इस दौरान आप संयोजक केजरीवाल ने सोमवार को खंभालिया में हुई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री की रैली में कुर्सियां खाली थीं। खंभालिया के लोग उनकी रैली में शामिल नहीं हुए और आज हजारों लोग यहां आए हैं। 

भाजपा-कांग्रेस के बीच गुप्त मिलीभगत का लगाया आरोप
केजरीवाल ने दावा किया कि इससे पहले लोगों के पास भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए भी कोई विकल्प नहीं था, लेकिन अब है। कांग्रेस अंदर से भाजपा के साथ ही है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस के रिश्ते की तुलना उस लड़के और लड़की से की जो शादी से पहले चुपके से मिलते हैं। केजरीवाल ने कहा कि जब आप उनसे पूछेंगे, तो वे कहेंगे कि उनके बीच दोस्ती के अलावा कुछ नहीं है। इसी तरह, जब आप कांग्रेस और बीजेपी से पूछेंगे, तो वे कहेंगे कि हमारे बीच दोस्ती के अलावा कुछ नहीं है। मैं उन्हें बता रहा हूं कि यह काफी है, वे अब एक्सपोज हो गए हैं। 


इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दावा किया कि गुजरात में उनकी पार्टी के पक्ष में लहर है। उन्होंने कहा, उनकी आम आदमी पार्टी को "भगवान कृष्ण और देवी" का आशीर्वाद प्राप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed