फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aaj Ka Mausam Monsoon Heavy Rain Alert in Northeast and South India, Thunderstorm Warning for Delhi

मानसून ने बदली मौसम की चाल: पूर्वोत्तर-दक्षिण में भारी बारिश; जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का हाल

Thu, 11 Jun 2026 04:54 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 11 Jun 2026 04:54 AM IST
सार

देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश, जबकि दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी, बिजली और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों में मानसून कई नए राज्यों में पहुंच सकता है। जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल...

विज्ञापन
Aaj Ka Mausam Monsoon Heavy Rain Alert in Northeast and South India, Thunderstorm Warning for Delhi
आज किस राज्य में कैसा मौसम, मौसम विभाग का पूर्वानुमान क्या? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में जहां लू और भीषण गर्मी का असर बना हुआ है, वहीं अनेक राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना भी है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार ऊपरी हवा में बने चक्रवाती परिसंचरण, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमीय प्रणालियों के प्रभाव से आने वाले दिनों में देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा। इसी बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार भी बढ़ने लगी है और अगले पांच दिनों के दौरान इसके कई नए राज्यों में आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन


सवाल: जम्मू से उत्तराखंड तक कैसी रहेगी मानसून की चाल?
जवाब: मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 11 से 16 जून तक विभिन्न स्थानों पर वर्षा की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू और कश्मीर में भी इस अवधि के दौरान बारिश होने के आसार हैं। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा पूर्वी राजस्थान में भी 11 से 16 जून के बीच कई स्थानों पर बारिश दर्ज की जा सकती है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां लगातार अनुकूल बनी हुई हैं। अगले पांच दिनों के दौरान मानसून मध्य अरब सागर के और हिस्सों में पहुंच सकता है। इसके साथ ही महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के शेष भागों में भी इसके आगे बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


सवाल: बंगाल की खाड़ी में कैसी बन रही है स्थिति
जवाब: बंगाल की खाड़ी में भी मानसूनी गतिविधियां मजबूत हो रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी मानसून के पहुंचने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। यदि वर्तमान स्थिति बनी रहती है तो आने वाले दिनों में इन राज्यों में मानसून की औपचारिक दस्तक देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज 
जवाब: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत दी है। तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों ने राहत महसूस की, हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर अभी जारी रह सकता है। विभाग के अनुसार 11 जून को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।

सवाल: पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में कितनी हो सकती है बारिश 
जवाब: दक्षिण-पश्चिम मानसून और अन्य सक्रिय मौसमीय प्रणालियों के प्रभाव से 11 जून को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर 155.6 से 204.4 मिलीमीटर तक वर्षा दर्ज हो सकती है। इसके अलावा बिहार, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, कोंकण-गोवा, तमिलनाडु तथा पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।


सवाल: किन राज्यों में बिजली गिरने की आशंका
जवाब: मौसम विभाग ने बिहार और पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु समेत अनेक राज्यों में भी गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed