फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aaditya Thackeray could take part in Congs Bharat Jodo Yatra says Shiv Sena leader

Maharashtra: महाराष्ट्र पहुंची राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा', आदित्य ठाकरे भी कर सकते हैं शिरकत

Tue, 08 Nov 2022 01:38 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 08 Nov 2022 01:38 AM IST
सार

शिवसेना नेता ने कहा कि उद्धव ठाकरे के वंशज इन दिनों मराठवाड़ा का भ्रमण कर रहे हैं और भारत जोड़ो यात्रा इसी इलाके से गुजरेगी। आदित्य ठाकरे के यात्रा में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
Aaditya Thackeray could take part in Congs Bharat Jodo Yatra says Shiv Sena leader
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के देगलूर में राहुल गांधी। - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' सोमवार रात महाराष्ट्र में प्रवेश कर गई। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड़ पहुंची। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़ते दिखाई दिए। इस बीच उम्मीद जताई जा रही है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे इसमें हिस्सा ले सकते हैं। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी देर रात नांदेड़ जिले के देगलूर पहुंचे। यहां महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी और 'भारत जोड़ो यात्रा' का देगलूर के कलामंदिर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास स्वागत किया। 
विज्ञापन

 

राहुल गांधी ने कहा कि हमने भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की थी और ये श्रीनगर में जाकर रुकेगी। इससे पहले ये यात्रा नहीं रुकेगी चाहे कुछ भी हो जाए। पहले पीएम शिकायत करते थे कि गैस सिलेंडर 400 रु.का हो गया है लेकिन आज वो इसके दाम को लेकर शिकायत नहीं करते।

मराठवाड़ा क्षेत्र का दौरा कर रहे आदित्य ठाकरे
शिवसेना नेता सचिन अहिर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे के वंशज इन दिनों मराठवाड़ा का भ्रमण कर रहे हैं और भारत जोड़ो यात्रा इसी इलाके से गुजरेगी। अहिर ने कहा, आदित्य ठाकरे के यात्रा में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

पार्टी प्रमुख से चर्चा के बाद लिया जाएगा फैसला : अहिर
उन्होंने आगे कहा, पार्टी अध्यक्ष से चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा। संयोग से वह (आदित्य) भी मराठवाड़ा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। यह देखने की भी कोशिश की जा रही है कि क्या यह यात्रा, आदित्य की रैली के साथ मेल खा सकती है। 
    
'यात्रा के पीछे के विचार समर्थन कर रहे हर वर्ग के लोग'
अहिर ने आगे कहा, 'भारत जोड़ो यात्रा' के पीछे का विचार सभी एक साथ लाना है और जाने-अनजाने समाज के हर वर्ग के लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। अगर वे महाराष्ट्र आ रहे हैं, तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए। अहिर महाराष्ट्र विधानपरिषद के सदस्य हैं और उद्धव ठाकरे के धड़े वाली शिवसेना के प्रवक्ता हैं। 



रात में ही महाराष्ट्र में प्रवेश कर जाएगी 'भारत जोड़ो यात्रा'
'भारत जोड़ो यात्रा' तेलंगाना के नांदेड़ जिले के देगपुर से सोमवार की रात महाराष्ट्र में प्रवेश कर जाएगी। यात्रा राज्य के पंद्रह विधानसभा क्षेत्रों और छह संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इनमें से अधिकांश मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्र के हैं। यात्रा राज्य में 14 दिन रहेगी।  


पार्टी सत्ता में आई तो तेलंगाना में किसानों के कर्ज होंगे माफ : राहुल
भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी अगले चुनाव में सत्ता में आती है तो तेलंगाना में कृषि ऋण माफ किए जाएंगे। महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले तेलंगाना के जुक्कल निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तेलंगाना में अस्पतालों का निजीकरण किया जा रहा है और शिक्षा प्रणाली को नष्ट किया जा रहा है। 

गांधी ने कहा, किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। किसानों को नहीं लगता कि खेती एक लाभदायक काम है। यूपीए सरकार ने 70,000 करोड़ रुपये के कृषि ऋण माफ किए। उन्होंने कहा, वह वादा करते हैं कि जब उनकी पार्टी सत्ता में आएंगे तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed