फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aaditya slams Karnataka Congress MLA for demand to make Mumbai a Union Territory; says 'won't tolerate'

मुंबई बनेगा केंद्रशासित प्रदेश!: कांग्रेस विधायक ने की मांग तो बिफरे आदित्य; बोले- इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे

Thu, 19 Dec 2024 04:31 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 19 Dec 2024 04:31 PM IST
सार

मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग पर आदित्य ठाकरे ने कर्नाटक कांग्रेस विधायक की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आदित्य ठाकरे ने मुंबई को अपनी 'मातृभूमि' बताते हुए कहा कि इसे पाने के लिए 'मराठी मानुस' ने अपना खून बहाया है। 

विज्ञापन
Aaditya slams Karnataka Congress MLA for demand to make Mumbai a Union Territory; says 'won't tolerate'
आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस विधायक के बयान पर जताई नाराजगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेलगावी और मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के मुद्दे पर शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस में आपस में ही ठन गई है। दरअसल, कर्नाटक कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सावदी  ने मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की बात कही थी। जिस पर उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे बिफर गए हैं। उन्होंने कांग्रेस विधायक की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे किसी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया  जाएगा। 

विज्ञापन


मुबंई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग पर बिफरे आदित्य ठाकरे
कर्नाटक कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सावदी के बयान पर नाराजगी जताते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेगी। इतना ही नहीं उन्होंने सहयोगी कांग्रेस अपने कर्नाटक विधायक को फटकार लगाने को भी कहा। 
विज्ञापन


'मराठी मानुस' ने इसके लिया बहाया अपना खून 
एक्स पर एक पोस्ट में मुंबई के वर्ली से विधायक ठाकरे ने कहा कि मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग निंदनीय है। चाहे कांग्रेस हो या बीजेपी, शिवसेना (यूबीटी) मुंबई को तोड़ने की किसी भी कोशिश को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। मुंबई हमारी मातृभूमि है, मराठी मानुस ने अपना खून बहाकर इसे हासिल किया है, मुंबई हमें किसी ने नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले थे कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सावदी 
दरअसल, कर्नाटक कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सावदी ने हाल ही में बयान दिया था कि अगर महाराष्ट्र में नेता बेलगावी को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग कर रहे हैं, तो मुंबई को भी केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाना चाहिए। बता दें कि महाराष्ट्र और उसके पड़ोसी राज्य कर्नाटक के बीच बेलगावी के नियंत्रण को लेकर दशकों से विवाद चल रहा है। बेलगावी कर्नाटक का एक सीमावर्ती शहर है, जिसे पहले बेलगाम के नाम से जाना जाता था। यहां बड़ी संख्या में मराठी भाषी आबादी रहती है।


महा विकास अघाड़ी का हिस्सा हैं शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस
शिवसेना (यूबीटी) महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा है। इस गठबंधन में कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) भी शामिल हैं। ये तीनों पार्टियां कई अन्य पार्टियों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी इंडिया गुट का भी हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed