फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aadhaar will be linked to driver licence said Union minister Ravi Shankar Prasad

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी जरूरी होगा आधार, सरकार जल्द कर सकती है ऐलान

Fri, 15 Sep 2017 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Sep 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar will be linked to driver licence said Union minister Ravi Shankar Prasad

पैन कार्ड के बाद अब आपको ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए भी आधार नंबर जरूरी हो सकता है।  केंद्र सरकार जल्द ही आधार कार्ड को आपके ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक किए जाने का ऐलान कर सकती है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि सरकार आधार को ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक करने के लिए प्लान तैयार कर रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसके पीछे सरकार की मनसा एक ही शख्स के नाम पर कई लाइसेंस होना और फर्जी पहचान वाले ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों पर शिकंजा कसना है। वहीं इससे पहले मिड डे मील, मनरेगा सहित अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार नबंर प्रस्तुत करने की डेडलाइन 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है।   
विज्ञापन


पढ़ें- आधार से फोन नंबर नहीं किया लिंक तो फरवरी 2018 के बाद बंद हो जाएगा आपका कनेक्शन    
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि तमाम सरकारी योजनाओं में आधार को अनिवार्य किया जा चुका है जिसकी वजह से लोगों की प्राइवेसी पर उल्लंघन के कई मामले भी सामने आ चुके हैं। गत अगस्त महीने में 'राइट टू प्राइवेसी' पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये नागरिकों का मौलिक अधिकार है। 

तमाम सरकारी योजनाओं पर आधार कार्ड योजना को दी गई चुनौती पर शीर्ष अदालत ने ये फैसला सुनाया था। 9 जजों की पीठ ने सर्वसम्मति से कहा कि आधार की सूचना लीक नहीं कर सकते, साथ ही निजता की सीमा तय करना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed